फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   बठिंडा में दिखेंगे समुंदर के एडवेंचर स्पोर्ट्स

बठिंडा में दिखेंगे समुंदर के एडवेंचर स्पोर्ट्स

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। 25-30 हजार रुपये खर्च कर मुंबई-गोवा और दक्षिण भारतीय समुद्री बीच पर जाकर रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बठिंडा की झीलों (दि लेक व्यू पार्क) में 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्निवल कराया जा रहा है। अलफा एडवेंचर अकादमी पुणे के सहयोग से कराए जा रहे उक्त कार्निवल में दर्जन भर ऐसे पानी के खेल देखने को मिलेंगे जो अब तक मुंबई-गोवा और केरल के समुंदरी बीच पर होते थे। इस तरह से नाम मात्र राशि में शहर ही नहीं पूरे मालवा और पड़ोसी राज्यों (हरियाणा और राजस्थान) के लोग आनंद उठा सकेंगे। इस कार्निवल को लेकर इलाके में उत्साह का आलम है। इसमें विद्यार्थियों को छूट दी गई है।
विज्ञापन

15 दिन होगा पानी में हैरतअंगेज रोमांच
बता दें कि द बठिंडा लेक व्यू पार्क को देखने के लिए अब पड़ोसी जिले नहीं बल्कि हरियाणा और राजस्थान के लोग भी अपने परिवारों के साथ आने लगे हैं। वीकेंड स्पेंड करने पिकनिक मनाने का यह सबसे बेहतरीन स्थल बन गया है। दि लेक व्यू पार्क के संचालक पवन गर्ग कहते हैं कि 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्निवल में दर्जन भर हैरतअंगेज और रोमांचक खेल होंगे। इनमें हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, जोरपिंग, कमांडो नेट, रिवर क्रासिंग, बर्मा ब्रिज, आर्चरी, वाटर जॉरबिंग, बनाना वोट राइड, बेसिक वाटर आदि शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार इनको देखने के लिए दूरदराज के इलाकों से 30 हजार से ज्यादा लोग उमड़ेंगे। 15 दिवसीय उक्त कार्निवल को लेकर शहर के लोगों में पूरा उत्साह है।
विज्ञापन


सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट है लेक व्यू पार्क
दी बठिंडा लेक व्यू पार्क ने शहर की सुंदरता पर चार चांद लगा दिए हैं। झीलों के शहर बठिंडा में लेक व्यू पार्क डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। यहां ऐसा लगता है मानों हम चंडीगढ़ में पहुंच गए हों। सुखना लेक का नजारा पेश करती बठिंडा की झीलें अब किसी के परिचय को मोहताज नहीं रही है। यहां रंग बिरंगी दर्जनों किश्तियां और शिकारें शहर के विकास की अनूठी कहानी बयां करती हैं। जूनियर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट को दि लेक व्यू पार्क के संचालक पवन गर्ग ने पूरी मेहनत और अनथक परिश्रम से साकार कर दिया। उक्त झीलों में बनाए वोटिंग क्लब और यहां के अनुशासन की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बठिंडा का लेक व्यू पार्क डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का र्र्डीम प्रोजेक्ट है। इसका हमें बहुत बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। यहां पर 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्निवल कराया जा रहा है। अलफा एडवेंटर अकादमी पुणे के सहयोग से कराए जा रहे उक्त कार्निवल में दर्जन भर ऐसे पानी के खेल देखने को मिलेगें जो अब तक मुंबई-गोवा और केरल के समुद्री बीच पर होते थे।
-पवन गर्ग, संचालक, द बठिंडा लेक व्यू पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed