फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   विरासती मेला आज से

विरासती मेला आज से

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। वीरवार को शुरू हो रहे विरासती मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध पूरे कर लिए हैं। कल से शुरू हो रहा मेला 25 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी डीसी केके यादव ने दी। वह बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस मौके पर मेले का पोस्टर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डीसी ने बताया कि मालवा हैरिटेज फाउंडेशन की ओर से करवाए जा मले में विरासती गांव देखने लायक होंगे। इस बार विरासती मेले की रौनक को और बढ़ाने के लिए फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। फाउंडेशन ने मेले को तीन दिन से बढ़ाकर चार दिन का कर दिया है। फेडरेशन के प्रधान हरविंदर खालसा ने कहा कि जिस प्रकार पश्चिमी सभ्यता का प्रचलन बढ़ा है, पंजाबी विरासत अलोप होती जा रही है। जिस कारण नौजवान पीढ़ी को विरासत से रूबरू करवाने व बुजुर्गो को उनका बचपन याद करवाने के मकसद से ही मेले को लगाया जाता है। ऐसे में मेले को लेकर फाउंडेशन की ओर से तैयार मालवा हैरीटेज वर्कज फेडरेशन सदस्य बढ़ी ही उत्सुकता से कार्य कर रहे हैं और तैयारियों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन सदस्य मंहिदरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष मेले की रौनके देखने लायक होगी। इस बार फेडरेशन की ओर से एक साथ 25 जागो विरासत गांव से 22 नवंबर को रवाना की जाएंगी। इसमें शहर व गांव से करीब एक हजार लोग भाग लेगें। यह जागो विरासती गांव से निकल माल रोड होते हुए गुरुद्वारा किला मुबारक जाकर संपन्न होगी। बोली व गिद्दा शहर में विरासती रंग बिखेरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा हाजी रतन से शुरू होगा जुलूस
हर वर्ष की तरह इस साल 23 नवंबर को भी जुलूस गुरुद्वारा हाजीरतन से शुरू किया जाएगा। उसके बाद यह राजिंद्रा कॉलेज, नवां बस अड्डा, मेहना चौक, पुराना बस अड्डा, कपड़ा मार्केट, माल रोड, धोबीबाजार, डाकखाना बाजार, रेलवे स्टेशन, गोलडिग्गी होता हुआ पहली बार अमरीक सिंह रोड़, तिनकोनी, हनुमार चौंक होता हुआ गांव जयपालगढ़ पहुंचेगा।
कवीशरी समारोह 23 को
इसके बाद इसी दिन शाम छह बजे गवंत्री व कवीशरी समारोह रखा गया, ओर लोकल गायक इस समारोह को ओर रोशन करेगें। जिसमें वीर दविंदर, जसपाल, दीपू, गुरिंदर, गौरा चक्क वाला, कबाल सिंह उपकार लोगों का मन मोहेंगे। वहीं फेडरेशन की ओर से रोजगार्डन में टोनी बातिश टीम की ओर से ओपन थिएटर में प्ले किया जाएगा।
ग्रामीण खेल 24 को
इसके अलावा 24 नवबंर को ग्रामीण खेले करवाई जाएगीं। इसमें रस्साकशी, पट्डी दी छाल, कबड्डी आदि मुकाबलों को मुख्य रखा जाएगा। इसी रात को ममता जोशी एसएसडी गर्ल्स कॉलेज पहुंचेंगी।

सुखविंदर और चीमा भी पहुंचेंगे
25 नवंबर को होने वाली विरासत नाइट में रंग बिखेरने के लिए सुखविंदर सुखी व सरबजीत चीमा खासतौर पर पहुंच रहे है। वहीं हंसाने व गुदगुदाने के लिए भोटू शाह भी मौजूद होगें। वहीं उनके साथ सरदार अली मलेर कोटला भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed