फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी

एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जैतो (फरीदकोट)। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में चौकीदार की नौकरी दिलवाने के नाम पर दो दर्जन लोगों से करीब पांच लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। थाना जैतो पुलिस ने जांच के आधार पर ठगी के आरोपी गांव दल सिंह वाला निवासी तारा सिंह उर्फ बेअंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में बठिंडा के गांव जंगीराना निवासी लाभ सिंह समेत गांव जंगीराना, गगड़, काऊनी, तुंगवाली, कोटली, सिंघावाला और गंगानगर से संबंधित 27 लोगों ने बताया कि मूल रूप से मोगा के गांव डोड वांदर व हाल आबाद दल सिंह वाला निवासी तारा सिंह ने कुछ समय पहले उन्हें बताया था कि एफसीआई में चौकीदारों के पांच हजार पद खाली है जिन्हें मजदूर यूनियन के माध्यम से भरा जाना है। आरोपी ने झांसा दिया कि चौकीदार भर्ती होने के बाद उन्हें 13 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जनवरी 2011 के दौरान आरोपी ने सभी से चौकीदार की नौकरी दिलाने के नाम पर 25 से 50 हजार रुपये वसूल किए और उन्हें एफसीआई के चौकीदार वाले पहचान पत्र भी बनाकर दे दिए। जब उनकी किसी स्थान पर तैनाती नहीं हुई तो सभी को ठगे जाने का आभास हुआ। जुलाई 2011 में ठगी का शिकार हुए लोगों ने जिला पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी जिसकी पड़ताल के दौरान आर्थिक अपराध शाखा के पास आरोपी ने एक माह में पैसे वापस करने का वादा करते हुए पीड़ितों के साथ समझौता कर लिया लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। बाद में इस मामले की शिकायत एसएसपी बठिंडा से की गई और एसपी बठिंडा ने पड़ताल के बाद कार्यवाही के लिए यह मामला जिला पुलिस फरीदकोट भेज दिया। जिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जैतो में मामला दर्ज करते हुए जांच का काम डीएसपी जैतो बिक्रमजीत सिंह को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शिकायत में 27 लोगों ने करीब सात लाख रुपये ठगे जाने के आरोप लगाए थे लेकिन जांच के दौरान कई लोग अपना बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई सुबूत न मिलने के कारण आरोपी की पत्नी कुलविंदर कौर को मामले में फिलहाल नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed