फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot protest, teacher protest, protest pathankot for permanent, pathankot, amritsar

पठानकोट में पक्का करने के लिए अध्यापकों का प्रदर्शन

Sun, 13 Mar 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 13 Mar 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
pathankot protest, teacher protest, protest pathankot for permanent, pathankot, amritsar
प्रदर्शन - फोटो : file photo
एसएसए, रमसा अध्यापक यूनियन ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार की अर्थी जलाकर नारेबाजी की। साथ ही पक्का करने की आवाज बुलंद करते हुए शिक्षा मंत्री के हल्के में 27 को रैली करने का एलान किया।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि एसएसए, रमसा  व सीएसएस के तहत लगभग 12000 अध्यापक, हेडमास्टर व लैब अटेंडेंट गत 8 वर्षों से  सरकारी स्कूलों में ठेके पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने रेगुलर करने का न तो नोटीफिकेशन जारी किया गया है और न ही पिछले तीन माह से वेतन दिया है। इससे उनमें  सरकार के खिलाफ भारी रोष है।

सभी शर्तें पूरी करने के बाद भी सरकार की ओर से उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है। कभी शिक्षा मंत्री तो कभी मुख्यमंत्री की ओर से कमेटियां बनाने का आश्वासन दिया जा रहा। यह एक तरह का अध्यापकों के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि अध्यापकों की सेवाओं को रैगूलर करवाने की मांग को लाकर यूनियन 27 मार्च को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली करेगी।


इस मौके पर नरेंद्र कुमार, राजन, अर्पण, हरिंद्र, सुभाष, मोहनीश सिंह, विजय, अनिता, अंजू, ईशा, निधि महाजन, अमृतपाल, वीरेंद्र, राजेश महाजन, कुनाल राजपूत , रजनी, रेणुका मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed