फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   batala fraud, 13 lakhs, batala travel agent, send forgein, batala

बटाला में विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख ठगे

Thu, 10 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 10 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
batala fraud, 13 lakhs, batala travel agent, send forgein, batala
धोखाधड़ी - फोटो : file photo
पुलिस ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों ही एजेंट पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गोपाल राय वासी लुधियाना ने बताया कि राजबीर सिंह वासी अमृतसर ने बटाला में अपना ट्रेवल एजेंट का दफ्तर खोला हुआ था। लोगों को मलयेशिया व दूसरे देशों में भेजने के लिए बाकायदा विज्ञापन भी दिया गया था।
विज्ञापन


उसने 18 लोगों से प्रति व्यक्ति 55 हजार रुपये जमा करवाए थे लेकिन बाद में उक्त ट्रेवल एजेंट अपना दफ्तर बंद कर कहीं फरार हो गया। इस संबंध में एसएसपी बटाला को लिखित शिकायत देकर उक्त एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी इंवेस्टीगेशन की ओर से की गई जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। थाना सिविल लाइन ने उक्त एजेंट राजबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में जालंधर के रहने वाले बलबीर सिंह ने एसएसपी बटाला को एक लिखित शिकायत देकर बटाला के ट्रेवल एजेंट मोहन सिंह वासी उमरपुरा पर यह आरोप लगाते हुए यह बताया कि उक्त एजेंट ने उनके पुत्र कुलदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए उससे तीन लाख रुपये लिए थे।


न तो एजेंट मोहन सिंह ने उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। मामले की जांच एंट्री फेक ट्रेवल एजेंट सेल के एसआई सुखपाल सिंह की ओर से की गई।

जांच में बलबीर सिंह के आरोपों को सही पाया गया। पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed