{"_id":"56e445024f1c1bfd6e8b4568","slug":"amritsar-disorder-shri-gutka-sahib-disorder-amritser-arrest-three-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी में तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी में तीन चोर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का विरोध करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मजीठा के अधीन गांव रामदिवाली मुस्लमाना स्थित बाबा जीवन सिंह के गुरुद्वारा में तीन चोरों ने शुक्रवार की रात गोलक से पांच सौ रुपये चोरी कर लिए। बाद में चोरों दो पावन स्वरूपों और दस गुटका साहिब को अग्नि भेंट कर दिया।
गांववासियों ने तीनों चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना मत्तेवाल प्रभारी मुख्तियार सिंह ने बताया आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, राजू मसीह, शमशेर सिंह निवासी गांव रामदिवाली मुस्लमाना के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया आरोपी शुक्रवार की रात गांव के बाबा जीवन सिंह के गुरुद्वारे में शराब पीकर घुस गए। तीनों ने गुरुद्वारे की गोलक से पांच रुपये चोरी करने के बाद दो पावन स्वरूप और 10 गुटका साहिब अग्नि भेंट कर दिए। गांववासियों ने तीनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
बेअदबी की सूचना मिलने पर थाना मत्तेवाल प्रभारी मुख्तियार सिंह, थाना मजीठा प्रभारी इंद्रजीत सिंह, थाना ब्यास प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह, एसएसपी ग्रामीण जसदीप सिंह सैणी, एसपी डी रणधीर सिंह, डीएसपी मजीठा विशालदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया तीन आरोपियों के खिलाफ 2015 में थाना मत्तेवाल में चोरी का केस दर्ज किया गया था। इस केस में तीनों केंद्रीय जेल में बंद थे। दो माह पूर्व तीनों जमानत पर आए थे। बाहर आने के बाद तीनों ने शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारे में घुसकर बेअदबी कर दी।