आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर...
मेरठ: सामूहिक दुष्कर्म से आहत छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस दो आरोपी दबोचे, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया गया कि चार युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहले दिन 100 किमी की रफ्तार से दौड़े 50 हजार से अधिक वाहन
देश की राजधानी दिल्ली पहुंचना मिनटों में पूरा होगा, ये सपने जैसा था। कई साल से इसे साकार करने की कोशिश जारी थी। तीन साल एक महीने तक लगातार चले काम के बाद एक अप्रैल को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे की महत्वाकांक्षी परियोजना की सौगात मिलने के साथ ही सच सामने था।
गुरुवार को वाहन 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़े और मेरठ से दिल्ली तक का सफर 50 मिनट में पूरा हो गया। अनुमान के मुताबिक पहले दिन मेरठ से डासना तक 50 हजार से अधिक वाहन गुजरे।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आवाजाही शुरू होने के बाद अब मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए तीन रास्ते हो गए हैं। अब वाया हापुड़, वाया मोदीनगर के अलावा एक्सप्रेसवे का रास्ते का तीसरा विकल्प बन गया है। इससे मोदीनगर और मुरादनगर में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ प्रदूषण भी घटेगा। एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट और कश्मीरी गेट बस अड्डा जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।
एयरपोर्ट जाने के लिए पहले सराय काले खां के रास्ते जान मेरठ से पांच घंटे लगते थे।अब दो घंटे लगेंगे। इसके अलावा दिल्ली जाने के लिए भी आम लोगों के पास कई वैकल्पिक रास्ते हो गए हैं। इससे सबसे अधिक लाभ उन व्यापारियों को होगा, जो प्राय: दिल्ली जाते हैं और हवाई यात्राएं करते हैं।
सहारनपुर : जाति मालूम होते ही छात्रा को कोचिंग देने से किया इनकार, पिता ने संचालक लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र में आईटीसी रोड पर मधुबन विहार कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर के संचालक पर छात्रा के पिता ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुसूचित जाति से होने के कारण छात्रा को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने से इनकार कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, जांच के लिए सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के पास भेज दिया गया है।
मुजफ्फरनगर : दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद करने का लिया निर्णय
मुजफरनगर में मंसूरपुर थानाक्षेत्र में पंचायत में ससुराल में विवाहिता को एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने आरोपियों का हुक्का-पानी भी बंद करने का फरमान सुनाया। पीड़िता के पिता ने भी आरोपियों के खिलाफ मंसूरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मुजफ्फरनगर : युवक ही हत्या में पिता-पुत्र को उम्रकैद, मामा ने बेटे संग मिल कर की थी भांजे की हत्या
मुजफ्फरनगर में अदालत ने प्रेम प्रसंग के चलते भांजे बचन सिंह उर्फ बच्ची की घर में ही बलकटी से काट कर हत्या करने वाले नेकीराम और उसके पुत्र चंद्रशेखर करे आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी ओमप्रकाश ने 24 सितंबर 2017 को भोपा थाने में अपने साले भोकरहेड़ी निवासी नेकीराम और उसके बेटे चंद्रशेखर के खिलाफ अपने बेटे बचन सिंह उर्फ बच्ची की हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
मेरठ : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
परीक्षितगढ़ चार दिन पूर्व फार्म हाउस के बाहर से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को खानपुर मार्ग पर स्थित फार्म हाउस के बाहर खड़ी किशोरी बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था।
आरोप है कि किशोरी को वह नगर के एक कॉलेज के समीप बाग में लेकर गए और दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर के मोहल्ला पूठी दरवाजा निवासी टिंकू पुत्र दीपक, तरुण पुत्र विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
... Read More