एटीएस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी पिता-पुत्र जल्द ही भारत छोड़कर भागने की फिराक में थे और उन्हें दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी तनवीर और उसका पिता मोहम्मद मोहम्मद उस्मानी भारत में बांग्लादेशियों के अलावा रोहिंग्या की घुसपैठ कराने में मदद करते थे। इसके बदले में वह मोटी रकम वसूलते थे। इतना ही नहीं, भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र बनवाने में भी मदद करते थे हाल ही में आरोपी बांग्लादेशी भागने की फिराक में थे। इसके लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन एटीएस ने इससे पहले ही आरोपियों को धर दबोचा।
सहारनपुर में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की तरह ही अधिवक्ताओं को भी जन सुविधाएं मिलनी चाहिए प्रदेश के सभी जनपदों में न्यायालय परिसर काफी बड़े हैं, लेकिन अधिवक्ताओं के चेंबर छोटे हैं। इसलिए न्यायालय परिसर को और सुंदर बनाने के लिए व्यवस्थित भवन होने जरूरी है। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और प्रशासनिक जज सुनील कुमार ने सहारनपुर दीवानी कचहरी में नव निर्मित सभागार का लोकार्पण किया।
गंगानगर में शनिवार दोपहर गेल गैस की पाइपलाइन तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके और कुछ समय के लिए गैस के रिसाव होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कंपनी के दस्ते ने गैस की आपूर्ति बंद कराकर पाइपलाइन को ठीक कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के चौथे चरण मेरठ से डासना की शुरुआत कभी भी हो सकती है और टोल प्लाजा का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस बीच परतापुर चौराहा से यात्रियों की सुविधा के लिए एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे पर संकेतक भी लगाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पहला संकेतक लगाया गया।
दिल्ली से मेरठ के बीच में बनाए जा रहे रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए तेजी से कार्य जारी है। अगले कुछ दिनों में शहर के बीचोबीच भूमिगत टनल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कलर की टनल के अंदर ऑक्सीजन को संतुलित रखने के लिए 167.50 करोड़ रुपए का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। रैपिड रेल कॉरिडोर के 82 किलोमीटर में दो स्थानों पर भूमिगत बनाए जाने हैं पहला न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद और दूसरा ब्रह्मपुरी से बेगमपुर किया जाना है।
घंटाघर के पास शनिवार रात एक मौलवी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने मौलवी को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। लोग मौलवी को पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। वहीं मौलवी पर कार्यवाही की मांग करते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बताया गया कि मौलवी तंत्र-मंत्र का भी काम करता है। तंत्र-मंत्र से मौलवी महिला को अपने जाल में फंसाना चाहता था।
विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिज़ाइनर अमित चौधरी की खुदकुशी के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगह पर दबिश दी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। वहीं इस मामले में विद्या प्रकाशन की ओर से अधिवक्ता संजीव कुमार ने दावा किया है कि हमें चौधरी को नौकरी से नहीं निकाला गया था। उनकी आंखों में कोई बीमारी थी इस कारण का डिजाइनिंग का काम सही तरीके से नहीं कर पा रहे थे ऐसे में उन्हें अवकाश पर जाने के लिए बोला गया था
गाजियाबाद के मसूरी में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की ओर से दिए गए बयान और रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन आरोपियों से कार में 13 घंटे तक मेरठ में ही घुमाते रहे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मसूरी के गंग नहर के पास फेंक दिया गया। अब स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया गया कि आरोपी तलाकशुदा महिला को दूसरी शादी के लिए लड़का दिखाने की बात कहकर घर से ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने यह घिनौना कृत्य किया।
विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार सपा-रालोद पंचायत चुनाव भी मिलकर लड़ने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव दोनों दलों के लिए विधानसभा चुनाव का ट्रायल होगा। दोनों दलों की इस चाल में भाजपा उलझ गई है। अब पंचायत चुनाव में उसके सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अन्य दलों की नजर भी इस गठबंधन के नतीजों पर रहेगी।
पिछले तीन पेराई सत्र से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने और बढ़ रहा बकाया भाजपा के लिए पंचायत चुनाव में मुश्किलें बढ़ा सकता है। किसान आंदोलन के चलते जहां भाजपा नेताओं को गांवों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से गन्ना रेट नहीं बढ़ने और समय से गन्ना मूल्य बकाया भुगतान नहीं होने से किसान बेहद नाराज हैं।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने लाल कुर्ती में छापा मारा चोरी की एक गाड़ी बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार रात दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को साथ लेकर दबिश दी जिसके बाद समीर नाम के युवक को दबोच लिया, युवक कीनिशानदेही पर चोरी हुई गाड़ी बरामद हो गई। टीम आरोपी व गाड़ी को लेकर रवाना हो गई।
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट को देखते हुए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं जानकारों की मानें तो इस समय खरीदारी से सोना 26 से 30% तक का रिटर्न देगा इस समय सोना 46,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने की कीमतों में 7 माह से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान कुछ समय के लिए सोने के भाव 60 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। वहीं जानकारों का कहना है कि होली के आसपास बाजार में थोड़ी तेजी देखने की संभावना है।
... Read More