आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर...
खुशखबर: आज से 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंच जाएंगे आप, बिना टोल के भरें फर्राटा और फिर...
तीन वर्ष एक महीने के इंतजार के बाद मेरठवासियों को आज दिल्ली आने-जाने के लिए एक्सप्रेसवे की सौगात मिल जाएगी। उद्घाटन की औपचारिकताओं के बगैर मेरठ से दिल्ली तक 82 किलोमीटर का सफर आसान होने वाला है। अहम बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर टोल दरें तय होने में एक सप्ताह लग सकता है।
बागपत: मां ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
बागपत के छपरौली कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
मेरठ : हॉस्पिटल में डॉक्टर की नाबालिग दो बेटियों को कंपाउंडर ने बंधक बनाया, मांगी फिरौती
मेरठ के गंगानगर स्थित एक हॉस्पिटल में कंपाउंडर डॉक्टर की दो नाबालिग बेटियों को बंधक बनाकर फिरौती मांग ली। जानकारी लगते गंगानगर पुलिस ने हॉस्पिटल की रात में घेराबंदी कर ली और दोनों बेटियों को सकुशल मुक्त करा दी है। कंपाउंडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जीएसटी : आज से बिल काटते समय वस्तु कोड अनिवार्य, इसलिए लाया गया नया नियम
व्यापारियों और सेवा प्रदाता को अब एक अप्रैल से जीएसटी में बिल काटते समय वस्तु कोड देना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर जीएसटी विभाग जुर्माना वसूलेगा। इस व्यवस्था के बाद फर्जी बिलिंग के मामलों में तेजी से कमी आने की संभावना है। जीएसटी प्रक्रिया में किसी भी वस्तु पर लगने वाले टैक्स की दर पता करने के लिए यह कोड दर्ज किया जाता है।
मेरठ : एक थप्पड़ के बदले में सहपाठी ने ले ली नितिन की जान, महीने भर से काॅलेज में चल रही थी तनातनी
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर के बाहर कक्षा नौ के छात्र को उसके सहपाठी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्र वहीं नीचे गिर पड़ा। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेरठ में इंस्पेक्टर की अनोखी पहल, थाने में फरियादियों को बांट रहे गंगाजल, लगाते हैं चंदन का तिलक
मेरठ जनपद के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नौचंदी थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कोरोना महामारी से लड़ने और अपराध को रोकने के लिए एक अच्छा तरीका निकाला है। इंस्पेक्टर ने होली के दिन शराब वितरित करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए थाने में पुलिस कर्मियों को गंगाजल की बोतल और चंदन का टीका लगाने के लिए पेस्ट बांटा। अब उन्होंने इसे थाने की दिनचर्या में शामिल कर लिया है।
मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर के हाथ में पिस्टल से लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अजय चौधरी के हाथ में पिस्टल से गोली लग गई। घटना की सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
... Read More