बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
9 November Audio Bulletin: Complete ban on firecrackers in Delhi-NCR from Monday to November 30
आज की बड़ी खबरें

9 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

9 November 2020

Play
2:7
9 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.काशी को पीएम मोदी का तोहफा, 30 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिवाली का तोहफा दिया। पीएम ने सोमवार को वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 2.बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की रेड नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की है. अभिनेता के अलग-अलग ठिकानों पर एनसीबी की रेड चल रही है 3.अमेरिका: जो बाइडन ने शुरू की सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया, वेबसाइट और ट्विटर हैंडल लॉन्च अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद जो बाइडन ने रविवार को सत्ता हस्तांतरण और नई सरकार के गठन का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने BuildBackBetter.com नाम से वेबसाइट और @Transition46 के नाम से ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है। 4.चीन ने डाला अड़ंगा, ताइवान को अभी तक नहीं मिला डब्ल्यूएचओ की बैठक में भाग लेने का न्योता कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर इस सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एक प्रमुख बैठक करने वाला है। चीन की तरफ से डाली गई बाधा के चलते अभी तक ताइवान को इस बैठक के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। 5.महबूबा मुफ्ती:  युवाओं के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 6.श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है ।बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दर्द की तकलीफ है 7.यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। मथुरा बॉर्डर के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई । बताया जा रहा कि तीन लोगों की मौत । 8.मध्यप्रदेश: जमीन में धंसे मिट्टी खोदने गए छह बच्चे, चार की मौत मध्यप्रदेश के भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के गांव बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने के लिए गए चार बच्चों की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। 9.खराब वायु गुणवत्ता वाले राज्यों में 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। वहीं, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी है 10.दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से 30 नवंबर तक पटाखों पर लगा संपूर्ण प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल(एनजीटी) ने आदेश दिया है कि 9 नवंबर से 30 नवंबर तक यहां पटाखा जलाने पर संपूर्ण बैन रहेगा।  

9 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed