बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
29 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

29 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

29 September 2020

Play
2:12
1.पीएम मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत छह बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। 2.हिंद-प्रशांत क्षेत्र भारत से सहयोग बढ़ाएगा आस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन को चित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत जैसे देशों के साथ सहयोग बढ़ाएगा। ऑस्ट्रेलिया की रक्षामंत्री लिंडा रेनॉल्ड ने कहा, हम हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित और मुक्त व्यापार के पक्षधर हैं 3.हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान 29 सितंबर की सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। 4.दीपिका, सारा और श्रद्धा के बैंक खातों की जांच की तैयारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बैंक खातों की जांच करेगी। 5.उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने यूपीए से तोड़ा नाता आरएलएसपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यूपीए से नाता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा बीएसपी और वीआईपी पार्टी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा का गठन करेंगे। 6.वायुसेना प्रमुख बोले- चीन के साथ ना ही युद्ध की स्थिति है और ना ही शांति की चीन के साथ लगी भारत की उत्तरी सीमाओं पर बनी तनाव की स्थिति को लेकर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि यहां पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य असहज स्थिति में है। यहां पर ना ही युद्ध की स्थिति है और ना ही शांति बनी हुई है।  7.गुजरात: वडोदरा में देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरी गुजरात के वडोदरा में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वडोदरा के बावामनपुरा इलाके में हुआ। 8.कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए बढ़ा समुद्री शार्क का शिकार कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए अब दुनिया में तेजी से समुद्री शार्क का शिकार किया जा रहा है। कई वाइल्डलाइफ जानकार इस बात की चेतावनी दे चुके हैं 9.एक अक्तूबर से घरेलू विमान टर्मिनल-2 से भी संचालित होगी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल नंबर-2 करीब छह महीने बाद खुलने जा रहा है। एक अक्तूबर से इंडिगो व गो-एयर के ज्यादातर विमान इसी टर्मिनल से संचालित होंगे 10.एलओसी पर जम्मू से कश्मीर तक गोलाबारी पाकिस्तान ने एलओसी पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।  

29 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed