बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
29 January Audio Bulletin:Anna Hazare to start fast for farmers from tomorrow
आज की बड़ी खबरें

29 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

29 January 2021

Play
2:22
29 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 लाल किले में हिंसा की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने की निंदा  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा और लाल किले पर हुए विवाद की निंदा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पिछले दिनों हुआ तिरंगे का अपमान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 2 पीएम मोदी बोले- इस दशक का पहला सत्र,आजादी के दीवानों के सपने पूरे करने का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को तेज गति से सिद्ध करने का यह स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है। 3 किसानों के लिए आमरण अनशन करेंगे अन्ना गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलने को और मजबूत करने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी किसानों के समर्थन में उतरने का एलान कर दिया। बता दें कि 30 जनवरी से अन्ना हजारे आमरण अनशन शुरू करेंगे। 4 किसान आंदोलन :केंद्र से बात करना चाहते हैं राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कृषि कानूनों पर हम एक बार फिर भारत सरकार से बातचीत करेंगे 5 अभिनेता शरमन जोशी के पिता का मुंबई में निधन बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है. उन्होंने आज यानी 29 जनवरी को नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली. 6 जम्मू-कश्मीरः राजोरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल जम्मू संभाग के राजोरी में रहस्यमयी धमाका होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  बता  दें किहमलावरों ने इलाके के एक मंदिर को निशाना बनाने की नापाक हरकत की है। 7 पंजाब-हरियाणा में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई किसान आंदोलन के बीच पंजाब में सीबीआई ने एक साथ 40 जगह छापे मारे हैं। बता दें सीबीआई ने यह छापे एफसीआई के गोदामों पर मारे हैं।तो वहीं हरियाणा में सीबीआई ने दस स्थानों पर छापे मारे गए हैं। 8 झारखंड : बीमार लालू को नहीं मिली जमानत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं दी है। बता दें पांच फरवरी को अगली सुनवाई होगी 9 गांगुली का स्वास्थ्य पहले से बेहतर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल बेहतर है अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव के स्वास्थ्य में सुधार है 10 भारत ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स की उड़ानों पर लगा बैन 28 फरवरी तक बढ़ाया  कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगा बैन 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी जानकारी दी है.  

29 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed