बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
26 November Audio Bulletin: People's anger against Imran erupted in Gilgit-Baltistan
आज की बड़ी खबरें

26 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

26 November 2020

Play
2:15
26 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.मोदी बोले- नहीं भूल सकते मुंबई हमले का जख्म, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर केवड़िया में जारी एक कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम वो जख्म कभी नहीं भूल सकते हैं. 2.किसानों का दिल्ली कूच : पंजाब-हरियाणा सीमा पर पत्थरबाजी, हिरासत में योगेंद्र यादव कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों को अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर रोक दिया गया  है ।तो वहीं  गुरुग्राम में प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव और अन्य किसानों को हिरासत में लिया गया है । 3.शी जिनपिंग का चीनी सेना को असली युद्ध की परिस्थितियों में प्रशिक्षण का आदेश चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को सशस्त्र बलों को वास्तविक युद्ध की परिस्थितियों में प्रशिक्षण को मजबूत करने और युद्ध जीतने की अपनी क्षमता बढ़ाने का आदेश दिया। 4.गिलगित-बाल्टिस्तान में इमरान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  के गिलगित-बाल्टिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान की इमरान सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया गया है  । तो वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इमरान सरकार ने संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में धांधली की है।  5.तमिलनाडु-पुडुचेरी से टकराकर आगे बढ़ा 'निवार' चक्रवाती तूफान निवार आधी रात के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरता हुआ आगे निकल चुका है।  तो वहीं गृह मंत्री शाह ने सीएम वी नारायणसामी से बात की है और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 6.पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष के काफिले पर हमला पश्चिम बंगाल  के मुर्शिदाबादा जिले के कांडी इलाके में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर बुधवार को हमला हुआ. बता दें कि घोष पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने ब्रह्मपुर जा रहे थे 7.DGCA का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 8.ट्विटर ने सुशील कुमार मोदी का हटाया ट्वीट बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बीते दिन राजद प्रमुख लालू यादव पर बीजेपी विधायक को लालच देने का आरोप लगाया था. जिस ट्वीट में सुशील मोदी ने एक नंबर जारी किया था, अब उसे ट्विटर द्वारा हटा दिया गया है. 9.यूपी: शादी समारोह के लिए प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी-समारोहों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कहीं से भी पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत आई तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी 10.नौसेना ने लीज पर लिए दो अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से जारी विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठता बढ़ रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी के लिए नौसेना ने एक अमेरिकी कंपनी से लीज पर दो प्रीडेटर ड्रोन लिए हैं।  

26 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed