बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
21 December Audio Bulletin: Farmer Movement: chinese president xi jinping posted new general amidst lac
आज की बड़ी खबरें

21 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

21 December 2020

Play
1:50
21 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1  किसान आंदोलनः आज से हर दिन 11 किसान करेंगे भूख हड़ताल दिल्ली की सीमाओं पर तमाम परेशानियां झेलते हुए आज किसानों का आंदोलन 26वां दिन है। इसके साथ ही किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करने के लिए आज यानी सोमवार से हर रोज 11 किसान 24 घंटे के भूख हड़ताल पर रहेंगे। 2 कोरोना के नए रूप से मचा हड़कंप: केजरीवाल-गहलोत बोले- ब्रिटेन की उड़ानों पर लगे रोक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील की है कि ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने यह अपील ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद की है 3 पंजाब : पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड पंजाब पुलिस को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजे गए 11 ग्रेनेड बरामद करने में सफलता मिली है। पंजाब के गुरदासपुर में भारत पाकिस्तान सरहद पर स्थित कस्बा दोरांगला के गांव सलाच से यह ग्रेनेड बरामद किए गए 4 पैसे लेते दिखे सुवेंदु अधिकारी के वीडियो को भाजपा ने डिलीट किया भाजपा की ओर से अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से एक वीडियो के डिलीट करने पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, यह वीडियो सुवेंदु अधिकारी का है, जिन पर इस कथित वीडियो में पैसे लेने का आरोप लगा है। 5 मुख्यमंत्री मनोहर लाल: एमएसपी पर आंच आने से पहले छोड़ दूंगा राजनीति हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कोई आंच आई, उससे पहले वे राजनीति छोड़ देंगे। 6 देश को खोना पड़ेगा चुनावी रणनीतिकार: विजयवर्गीय  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा, 'भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही है, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।' 7 लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है 8 शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए अब पहले से बुकिंग अनिवार्य दुनियाभर से श्रद्धालु शिरडी में स्थित साईं बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते Covid-19 गाइडलाइंस का पालन करने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'प्री बुकिंग' को अनिवार्य कर दिया गया है। 9 स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन: भारत में शुरु हो सकता कोरोना का वैक्सीनेशन भारत में कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार अब जल्द खत्म होने वाला है. इस बात के संकेत खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिए हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि जनवरी के किसी हफ्ते में हम इस स्थिति में होंगे कि भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन देने की स्थिति में हो। 10 भारत से सीमा गतिरोध के बीच चीनी राष्ट्रपति ने तैनात किया नया जनरल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस क्षेत्र में अपनी सेना की कमान एक नए जनरल के हाथों में सौंप दी है।  

21 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed