बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
1 October Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

1 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1 October 2020

Play
1:46
1.भारत पहुंचेगा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला 'एयर इंडिया वन' राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए अमेरिका से आने वाला वीवीआईपी विमान 'एयर इंडिया वन' आज दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच सकता है।   2.हाथरस : ग्रेटर नोएडा में रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिला, अब पैदल ही निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं ,तो वहीं ग्रेटर नोएडा में ही यूपी पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया. जिसके बाद दोनों पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े हैं.   3.हाथरस गैंगरेप कांड: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, गले पर चोट के निशान हाथरस गैंगरेप पीड़िता 30 सितंबर की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं.   4.दीपिका, सारा और श्रद्धा को क्लीनचिट नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को क्लीनचिट नहीं दी है।   5.पहले चरण का नामांकन 1अक्टूबर से हुआ शुरू बिहार विधानसभ चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. पहले चरण के 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक कैंडिडेट अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे   6.कोर्ट की अवमानना मामले में 1 रुपये के दंड को प्रशांत भूषण ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सुप्रीम कोर्ट की आपराधिक अवमानना मामले में दोषी करार दिए गए वकील प्रशांत भूषण ने सजा के तौर पर एक रुपये जुर्माने के दंड के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है.   7.पटना: सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के स्थानीय नेता राजेश कुमार झा 'राजू बाबा' की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।   8.मध्यप्रदेश: वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में 30 सितंबर को अचानक हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीन में धमाके के साथ आग लग गई .आग के कारण यहां भर्ती एक मरीज की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई।    9.पाकिस्तान ने LoC के पास की गोलीबारी, सेना का एक जवान शहीद 30 सितंबर की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया ...गोलीबारी में एक जवान शहीद   10.यूपी: औरैया में साड़ी से लटके मिले एक महिला और तीन बच्चियों के शव उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं के बीच औरैया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक साड़ी से चार शव लटके मिले हैं।  

1 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed