25 November 2021
10 March 20222 mins 14 secs
यूपी में हर बार की तरह इस बार भी राजा भैया, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह के भतीजे सुशील रमाकांत यादव समेत कई बाहुबली चुनाव मैदान में हैं. प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया आगे चल रहे हैं. वहीं, धनंजय सिंह और विजय मिश्रा पीछे चल रहे हैं. आईए जानते हैं बाहुबलियों का हाल...
10 March 20221 mins 27 secs
राकेश टिकैत के गढ़ में भाजपा का क्या हाल है...राकेश टिकैत का मुजफ्फरनगर में काफी दबदबा माना जाता है. यहीं की बुढ़ाना विधानसभा सीट से आरएलडी को बढ़त हासिल है. आरएलडी के राजपाल सिंह बालियान आगे चल रहे हैं...जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार उमेश मलिक हैं, जिन्हें दोपहर 12 बजे तक 45.29 फीसदी वोट मिले हैं.
10 March 20221 mins 23 secs
पंजाब में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रही हैं. मोगा विधानसभा सीट पर अब तक कुल हुए 15 चुनावों में से ये सीट 10 बार कांग्रेस पार्टी के कब्जे में रही है.
10 March 202211 mins 16 secs
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। आज पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे। इस चुनाव में कुछ चर्चित सीटें हैं जिन पर सबकी निगाहें हैं।
10 March 20221 mins 23 secs
उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं. इस सीट पर जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं. अब्बास सपा गठबंधन के तहत सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
10 March 20221 mins 44 secs
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। राजनीतिक दलों के अलावा जनता की नजरें मौजूदा मुख्यमंत्रियों पर भी बनी हुई है।
10 March 20220 mins 57 secs
गोवा की 40 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे, गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।
10 March 20221 mins 8 secs
पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं...आईए जानते है बड़े चेहरों का हाल...
10 March 20221 mins 27 secs
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मि ल गया है। भाजपा को 203 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 100 पर है। समाजवादी पार्टी के आजम खां आगे चल रहे हैं। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
10 March 20221 mins 16 secs
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी के शुरुआती 70 मिनट के रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 82 पर है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।