बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 9 November Latest Khabar Uttar Pradesh pm narendra modi diwali gift to varanasi smart kashi amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 9 Nov: चंद मिनटों में सुनिए यूपी की बड़ी खबरें

9 November 2020

Play
2:40
Uttar Pradesh News Today 9 Nov: अमर उजाला आवाज़ के मॉर्निंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। आप सुन रहे हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  1. प्रधानमंत्री आज वाराणसी को देंगे 620 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, रखी जाएगी स्मार्ट काशी की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए आज यानी 9 नवंबर को वर्चुअल कार्यक्रम में स्मार्ट काशी की नींव रखेंगे। इस दौरान शहर के सभी वार्डों के पुनर्विकास का शिलान्यास भी पीएम के हाथों होगा। इसके अलावा 128 करोड़ की लागत से शहर में तीन हजार एडवांस सर्विलांस कैमरा का शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 620 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। 2. सावधान: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने का झांसा दे रहीं फर्जी वेबसाइट, आगरा-मथुरा में सामने आए मामले त्योहारी सीजन में फर्जी वेबसाइट बनाकर स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों में टिकट बुकिंग की जा रही है। साथ ही, टिकट कंफर्म कराने का दावा भी किया जा रहा है, जबकि आईआरसीटीसी के अलावा किसी भी वेबसाइट पर रेलवे टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है। आगरा और मथुरा में ऐसे मामले सामने आए हैं। इसके बाद आरपीएफ ने ऐसी वेबसाइटों की निगरानी शुरू कर दी है। आशंका है कि टिकट कंफर्म कराने का झांसा देकर ठगी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि रेड बुल, रीयल टाइम जैसी कई वेबसाइटों पर रेलवे के टिकट बुक किए जा रहे हैं। ध्यान रखें कि  रेलवे ने केवल आईआरसीटीसी को ही अधिकृत किया है। 3. कानपुर देहात: पुआल के ढेर में जलकर ढाई माह की बच्ची की मौत, मासूम को सुलाकर खेतों में काम कर रही थी मां कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में ढाई माह की बच्ची पुआल के ढेर में जल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां ने उसे खेत की मेड़ पर पुआल का ढेर लगाकर सुला दिया था। इसके बाद वह धान काटने लगी। बताया जा रहा है कि वहां अन्य बच्चे खेल रहे थे, जिससे आग लगने की आशंका है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  4. यूपी के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 800 सीटें बढ़ीं, दाखिले इसी सत्र से प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 800 सीटें बढ़ गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन ने पांच नए निजी मेडिकल कॉलेजों को 150-150 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है, जबकि लखनऊ के एक निजी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज की प्रवेश की क्षमता में 50 सीटों की वृद्धि की गई है। अब प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की चार हजार सीटें हो गई हैं। 5. भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी आगरा के बाह से भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को गोली मारने की धमकी दी गई है। स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर यह धमकी दी गई। पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया है। पत्र बहुजन समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला संयोजक योगेश कुमार विमल के लैटर हेड पर लिखा गया है। थाना पिनाहट में योगेश कुमार विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Uttar Pradesh News Today 9 Nov: चंद मिनटों में सुनिए यूपी की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed