बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 31 October Latest Khabar Uttar Pradesh irctc hindi news sri ram path yatra special train 12 december allahabad high court verdict on dharm parivartan amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 31 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

31 October 2020

Play
4:13
Uttar Pradesh News Today 31 Oct: अमर उजाला आवाज़ के मॉर्निंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। आप सुन रहे हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें। 1. श्री रामपथ यात्राः रेलवे कराएगा अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट की सैर, विशेष ट्रेन 12 दिसंबर से रेलवे ने मेरठ को श्री रामपथ यात्रा का तोहफा दिया है। लंबे समय बाद किसी धार्मिक यात्रा की सौगात मिली है। श्रीराम पथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 12 दिसंबर को देहरादून से रवाना होगी, जो हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला और इटावा होते हुए अयोध्या जाएगी। आपको बता दें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराने के बाद ट्रेन प्रयागराज और फिर चित्रकूट धाम जाएगी। यात्रियों को ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत धार्मिक महत्व के शहरों का भ्रमण कराया जाएगा। 2. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सिर्फ विवाह करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है, क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है। धर्म परिवर्तन के बाद विवाह करने वाले जोड़े द्वारा संरक्षण देने की मांग में दाखिल याचिका खारिज करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने दिया। प्रियांशी उर्फ सबरीन और उसके पति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा था कि उन्होंने स्वेच्छा से विवाह किया है, मगर लड़की के पिता इससे खुश नहीं हैं। दंपती ने कोर्ट से अपने वैवाहिक जीवन में किसी के द्वारा हस्तक्षेप न करने और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश देने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को देखने से स्पष्ट है कि लड़की जन्म से मुस्लिम है और उसने 29 जून 2020 को धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म स्वीकार किया और 31 जुलाई को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इससे स्पष्ट है कि धर्म परिवर्तन सिर्फ विवाह करने के उद्देश्य से किया गया है। 3. उपचुनावः कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज जौनपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को जौनपुर जाएंगे। इस दौरान वह जनसभा के जरिए मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। सूचना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस दौरान अफसरों ने हेलीपैड से लेकर मंच तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 4. कल से खुलेंगे दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कोविड प्रोटोकॉल पर होगा अमल दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व कल यानी 1 नवंबर से खुल जाएंगे। इस बार टाइगर रिजर्व को 15 दिन पहले खोला जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार दोपहर 12 बजे दुधवा टाइगर रिजर्व और दोपहर एक बजे पीलीभीत टाइगर रिजर्व का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता था। लेकिन इस बार कुछ लोगों और संस्थाओं के आग्रह पर इसे एक नवंबर से खोलने का निर्णय किया गया है। 5. वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बनाया फर्जी ट्रस्ट, दस पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार प्रधानमंत्री के नाम पर आदर्श नरेंद्र दामोदर दास मोदी जन कल्याणकारी ट्रस्ट बनाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रस्ट को निबंधन कार्यालय में रजिस्टर्ड भी कराया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद उप निबंधक सदर द्वितीय हरीश चतुर्वेदी ने तहरीर दी, जिसके आधार पर कैंट थाने में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 6. बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल बिजनौर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  7. 73 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस, कहा- रिटायरमेंट के बाद बदल गया पत्नी का व्यवहार कानपुर में एक अजब ही मामला सामने आया है। यहां 73 साल के एक बुजुर्ग ने 71 साल की अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपनी पत्नी पर भाई के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख का गबन और ढाई लाख रुपये की चोरी करने का आरोप भी लगाया। दरअसल, पूरा मामला यशोदा नगर का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार दीक्षित का विवाह 5 मई 1968 को सुषमा के साथ हुआ था। अशोक पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी नौकरी थी, तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन 2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद सुषमा का व्यवहार अपमानजनक हो गया। 

Uttar Pradesh News Today 31 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed