बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 22 October Latest Khabar Uttar Pradesh Bypolls CM Yogi in Tundla UPPSC Abkari Sipahi Bharti Result John Abraham in Lucknow amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 22 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें

22 October 2020

Play
4:1
Uttar Pradesh News Today 22 Oct: आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़। इवनिंग बुलेटिन में आपके सामने पेश हैं यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें।  1. टूंडला में बोले सीएम योगी- गुंडा या तो जेल गया या 'राम नाम सत्य है' की यात्रा पर यूपी उपचुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में मैदान में चुनावी सभा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। गुंडे या तो जेल गए या फिर 'राम-नाम सत्य है' की यात्रा पर। भाजपा के शासन में गुंडों को सड़क पर घूमने की आजादी नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही, कहा कि यूपी उत्तम प्रदेश बन रहा है। 2. UPPSC ने घोषित किया यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम उत्त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। बता दें कि 405 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती के लिए 25 सितंबर 2016 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। गुरुवार को लखनऊ के पिकअप भवन में हुई बैठक में परिणाम व कटऑफ अंकों पर निर्णय करते हुए परिणाम जारी कर दिया गया। 3. मथुराः 23 वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड में छह को आजीवन कारावास मथुरा के छाता स्थित गांव गुहारी में 23 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में एडीजे अष्टम संजय कुमार यादव प्रथम की अदालत ने फैसला सुना दिया है। इसके तहत छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि इस केस में नामजद 11 लोगों में से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक दोषी अब तक फरार है। इसके अलावा एक नाबालिग जुवेनाइल कोर्ट से दोषमुक्त हो चुका है। 4. जॉन अब्राहम इस अभिनेत्री के साथ पहुंचे लखनऊ, शुरू की फिल्म की शूटिंग देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है और इसके साथ ज़िंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी मूवी सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे। मूवी का मुहूर्त शॉट ला-मार्टिनियर कॉलेज में लिया गया। इस दौरान जॉन के साथ तमाम क्रू और सपोर्टिंग स्टाफ पीपीई किट में नजर आए। 5. धर्म रक्षा संघ का एलान- शरद पूर्णिमा तक बांकेबिहारी मंदिर के पट नहीं खुले तो जबरन करेंगे प्रवेश वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट बंद किए जाने का विरोध तेज हो गया है। इस बीच धर्म रक्षा संघ के सदस्यों ने मंदिर के सामने सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसमें महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि शरद पूर्णिमा तक श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए नहीं खोले गए तो वे हजारों श्रद्धालु के साथ जबरन प्रवेश करेंगे। 6. पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के खिलाफ कुर्की का नोटिस, 45 साल पुराने मामले पर आया आदेश केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रह चुके शिव प्रताप शुक्ला इस वक्त मुश्किल में हैं। दरअसल, गोरखपुर की एक अदालत ने 45 साल पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। आपको बता दें कि ये मामला उस वक्त का है, जब राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला छात्र राजनीति में सक्रिय थे। 7. कानपुर: साथी ने 36 लाख हड़पे तो प्याज कारोबारी ने राष्ट्रपति से लाई इच्छा मृत्यु की गुहार कानपुर में रहने वाले एक प्याज कारोबारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। दरअसल, पीड़ित युवक का नाम शाहनवाज है। उसने अपने पार्टनरों काशिफउल इस्लाम, गुलरेज अहमद और सलमान बेग पर 36 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़ित ने मरने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होने की बात कही है।  8. महोबा: आरती कार्यक्रम से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार महोबा जिले में पनवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में ग्राम पंचायत सदस्य की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरती कार्यक्रम से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 9. हाथरसः चार साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी 9 और 12 साल के बच्चे हाथरस में बिटिया के साथ हुई कथित हैवानियत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसके बावजूद इलाके में लगातार गैंग रेप के मामले सामने आ रहे हैं। अब कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप 2 बच्चों पर है, जिनकी उम्र 9 और 12 साल बताई जा रही है। अमर उजाला आवाज़ में फिलहाल इतना ही। आपसे अगली मुलाकात मॉर्निंग बुलेटिन में होगी। तब तक के लिए धन्यवाद...

Uttar Pradesh News Today 22 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed