बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 1 November Latest Khabar Uttar Pradesh mukhtar ansari gazipur gazal hotel demolished today pm modi in gorakhpur amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 1 Nov: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1 November 2020

Play
2:37
Uttar Pradesh News Today 1 Nov: आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़। आज तारीख है एक नवंबर और मॉर्निंग बुलेटिन में हम आपके लिए लेकर आए हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  1. गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार की पत्नी और बेटों के होटल पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील इलाका मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम से गाजीपुर में संचालित गजल होटल पर आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे से बुलडोजर चलना शुरू हो गया। होटल के दूसरे तल, सीढ़ी और अन्य अतिक्रमण के हिस्सों को एडीएम व एसपी सिटी की देखरेख ध्वस्त किया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद गजल होटल को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया।  2. आज गोरखपुर आएंगे पीएम मोदी, जानिए कहां और कितनी देर रहेंगे प्रधानमंत्री? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम पांच मिनट के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। पीएम बिहार के बगहा से चुनावी जनसभा के बाद शाम 4 बजकर 40 मिनट पर हेलीकाप्टर से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद 4 बजकर 45 मिनट पर विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 3. फिरोजाबाद: शिकोहाबाद में ओवर ब्रिज पर पलटी डबल डेकर बस, 20 यात्री घायल फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्रताप चौराहा स्थित ओवर ब्रिज पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 72 यात्री सवार थे। ये लोग कोलकाता से गुरुग्राम जा रहे थे।  4. रामपुर: शिपिंग कंपनी के दफ्तर में नौ लाख का डाका, नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर की लूटपाट रामपुर जिले के ज्वाला नगर में ऑनलाइन काम करने वाली शिपिंग कंपनी के दफ्तर में डकैती डाली गई। इस वारदात को पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों पर आए थे और नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 5. आजमगढ़ पुलिस की दबंगई, दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस बताने लगी मानसिक रोगी आजमगढ़ पुलिस की दबंगई अब इतनी बढ़ गई है कि अपराधियों के बजाए अब दिव्यांगों को बेवजह मारपीट रही है। मुबारकपुर पुलिस का ऐसा ही एक कारनामा सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने एक दिव्यांग युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पीड़ित को थाने बुला लिया और जबरन समझौता पत्र लिखवा लिया। अब आरोपी पुलिसकर्मी पीड़ित युवक को मानसिक रोगी बता रहे हैं।  6. एएमयू में आठ महीने बाद प्रवेश परीक्षाएं आज से शुरू करीब 8 महीने की खामोशी के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का परिसर आज छात्रों के कदमों से गुलजार होगा। एक नवंबर यानी रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी बायोलॉजी और एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा दो नवंबर को फॉरेन लैंग्वेज में स्नातक स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं में चार हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग सहित व्यापक इंतजाम किए हैं।   

Uttar Pradesh News Today 1 Nov: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed