बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
2nd October Audio News kisan rail roko Andolan gandhi jayanti sonia gandhi rahul gandhi attack on pm modi
आज की बड़ी खबरें

2 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

2 October 2020

Play
3:13
1 ट्रंप और पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद ट्वीट करके दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 2 पंजाब में किसानों का 'रेल रोको अभियान' जारी गांधी जयंती पर भी कृषि कानून के विरोध में पंजाब के किसानों का प्रदर्शन एवं रेल रोको आंदोलन जारी है। शुक्रवार को किसानों के प्रदर्शन का नौंवा दिन है। अमृतसर में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पटरी पर बैठी है। प्रदर्शन पांच अक्तूबर तक जारी रहेगा। 3 हाथरस की बिटिया की मौत पर चरम पर सियासत उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा इलाके की सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई बिटिया की मौत के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हंगामा भी बढ़ता रहा है, लोगों में खासा आक्रोश है। इस बीच जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार वीडियो में वे बिटिया के परिवार धमकाते नजर आ रहे हैं। 4 हाथरस: सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट की मांग बिटिया की मौत के मामले में सवर्ण समाज के लोग धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को गांव बघना में 12 गांवों के लोगों की पंचायत हुई। इस पंचायत में लोगों ने आरोपियों के पक्ष से मांग उठाई है कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए।  5 सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि किसान कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करके सरकार पर हमला बोला है। 6 गांधी जयंती पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं।  7 यूपी: गांधी मूर्ति पर बैठने को लेकर भिड़े सपा-कांग्रेसी मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके के कंपनी वाले स्थित गांधी मूर्ति पर दो अक्तूबर के मौके पर बैठने को लेकर सपा नेता और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। इस विवाद के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।  8 नोएडा: नाक तक नहीं लगाया मास्क तो कटेगा 100 रुपये का चालान कोविड-19 के दौर में नोएडा में घर से बाहर निकलने पर सभी लोगों को मास्क लगाना आवश्यक है। नाक तक मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी और चालान काटेगी। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के बाद नोएडा पुलिस ने यह आदेश जारी किया है।  9 कोरोना काल में बिहार चुनाव में जनसभाएं भी होंगी कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा जनसभाओं का भी आयोजन किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में होने वाले इस चुनाव में सिर्फ वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रसार होने की बात गलत है, अगर ऐसा होता तो चुनाव आयोग इतनी तैयारियां नहीं करता। 10 ताजमहल की सुरक्षा में सेंध ताजमहल की सुरक्षा में गुरुवार को तीन सैलानियों ने सेंध लगा दी। ताजमहल के रॉयल गेट से जुड़े मेहराबों की छत पर तीनों पर्यटक पहुंच गए और नृत्य की मुद्रा में उन्होंने फोटोग्राफी कराई।   

2 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed