फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर, कमेंटेटर और एनआरए बोर्ड मेंबर: अब एफबीआई चीफ काश पटेल की बनी मंगेतर, कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस?

Mon, 05 Oct 2026 11:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है। दोनों 2023 से रिलेशनशिप में हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं काश पटेल की मंगेतर एलेक्सिस विल्किंस और कैसी रही उनकी लव स्टोरी? 

विज्ञापन
who is Alexis Wilkins fiancée FBI Director-designate Kash Patel
कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल और उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस की सगाई हो गई है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। विल्किंस ने पटेल के साथ एक फोटो शेयर की और अपनी नई डायमंड रिंग दिखाई।


 
who is Alexis Wilkins fiancée FBI Director-designate Kash Patel
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
इसके साथ ही उन्होंने मजाक में फोटो का कैप्शन लिखा, 'अब मामला कानून के हाथ में है।' पटेल और विल्किंस 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का फर्क है। पटेल ने फरवरी 2025 में एफबीआई डायरेक्टर के तौर पर शपथ ली थी और उस समय विल्किंस भी वहां मौजूद थीं।
who is Alexis Wilkins fiancée FBI Director-designate Kash Patel
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
एलेक्सिस विल्किंस कौन हैं?
एलेक्सिस विल्किंस एक कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बिताया, लेकिन वे मुख्य रूप से अमेरिका के अर्कांसस में पली-बढ़ीं। जुलाई 2025 में 'द मेगिन केली शो' में उन्होंने बताया कि उन्हें यूरोप में रहना पसंद था, लेकिन रहने के लिए अर्कांसस उनकी पसंदीदा जगह है। प्रेगर यूनिवर्सिटी फाउंडेशन के लिए बनाए गए एक वीडियो में विल्किंस ने बताया कि उनकी परवरिश एक ईसाई परिवार में हुई थी और वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
who is Alexis Wilkins fiancée FBI Director-designate Kash Patel
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
कहां से की पढ़ाई? 
विल्किंस ने 2020 में नैशविले की बेलमोंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान, वह यूनिवर्सिटी की एथिक्स डिबेट टीम का हिस्सा रहीं। उन्हें विलियम्स-मरे राइटिंग अवॉर्ड और इकोनॉमिक्स क्रिटिकल थिंकिंग अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
who is Alexis Wilkins fiancée FBI Director-designate Kash Patel
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
सिंगिंग के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव
विल्किंस के अनुसार, वह अगस्त 2007 से रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट, परफॉर्मर और राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2023 में अपना पहला एल्बम, EP 'ग्रिट' (Grit) रिलीज किया। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed