फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Attacks on Tesla: US में मस्क का हिंसक विरोध, UK में भी आक्रोश; ट्रंप से नजदीकी और सरकार में दखल से भड़के लोग

Thu, 20 Mar 2025 03:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 03:59 AM IST
सार

अरबपति एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डोजे) के प्रमुख के तौर पर लिए गए फैसलों की आग कारोबारी के टेस्ला स्टोर्स तक पहुंच गई है। विरोध की आग इतनी तेज है कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शोरूम, वाहन लॉट, चार्जिंग स्टेशन और निजी कारों पर अमेरिका और अन्य देशों में हमले बढ़ते ही जा रहें है। 

विज्ञापन
Violent attacks on Tesla dealerships spike as Musk takes prominent role in Trump White House News In Hindi
अमेरिक में एलन मस्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा प्रशासन में एलन मस्क के शामिल करने पर विवाद विरोध बढ़ता ही जा रहा है। विरोध का तेज इतना बढ़ गया है कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शोरूम, वाहन लॉट, चार्जिंग स्टेशन और निजी कारों पर अमेरिका और अन्य देशों में हमले हो रहे हैं। हालांकि इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है, लेकिन यह घटनाएं चिंता का कारण बन रही हैं। 


बता दें कि एलन मस्क की टेस्ला के खिलाफ लंदन में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लोगों से कंपनी का बहिष्कार करने का आह्वान करते लोगों को पश्चिमी लंदन के पार्क रॉयल में टेस्ला सेंटर के बाहर देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर थाम रखे थे। इन पर लिखा था, 'अगर आप एलन से नफरत करते हैं तो हॉर्न बजाएं।' अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक टेस्ला का पुर्तगाल में भी विरोध हो रहा है।

टेस्ला संपत्ति पर हमले आतंकवाद से कम नहीं
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने टेस्ला की संपत्ति पर हुए हाल के हिंसक हमलों को घरेलू आतंकवाद से कम नहीं बताया है। उन्होंने इन हमलों में शामिल लोगों की जांच कराने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा, इन लोगों में ऐसे अपराधों को समन्वयित करने और वित्तपोषित करने के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। लास वेगास में टेस्ला कोलिजन सेंटर में आग लगने से पांच टेस्ला वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉन्डी ने कहा, हिंसक हमलों का झुंड घरेलू आतंकवाद है। उन्होंने कहा, टेस्ला कंपनी पर जानबूझकर हमले हो रहे हैं।

मस्क की कंपनी टेस्ला बनी विरोध का केंद्र
मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि यह कहना अभी मुश्किल है कि इन हमलों का यह सिलसिला जारी रहेगा या नहीं। ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी उनके विरोधियों ने न्यूयॉर्क और वाशिंगटन जैसे शहरों में उनके ठिकानों पर विरोध प्रदर्शन किए थे। अब मस्क की कंपनी टेस्ला उन विरोधों का केंद्र बन गई है। साथ ही राजनीतिक हिंसा के विशेषज्ञ रैंडी ब्लेज़क के अनुसार, टेस्ला एक आसान लक्ष्य बन चुकी है क्योंकि उनकी कारें सड़कों पर चलती हैं और उनकी डीलरशिप्स आसपास मौजूद हैं। 
Violent attacks on Tesla dealerships spike as Musk takes prominent role in Trump White House News In Hindi
अमेरिका में टेस्ला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
अमेरिका में लगे टेस्ला को जलाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे भी
अरबपति एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डोजे) के प्रमुख के तौर पर लिए गए फैसलों की आग कारोबारी के टेस्ला स्टोर्स तक पहुंच गई है। बीते शनिवार को पूरे अमेरिका में लोगों ने फिर चाहे बोस्टन हो या न्यूयॉर्क टेस्ला स्टोर के बाहर कम से कम 50 डोजे विरोधी प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी नहीं दी। बता दें कि डोजे के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर सरकारी नौकरियों और खर्चों में बड़े पैमाने पर मस्क की गई कटौती से खासे नाराज अमेरिकियों ने टेस्ला को जलाओ, लोकतंत्र बचाओ, अमेरिका में तानशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगा विरोध जताया।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine Prisoner Swap: 37 माह में पहली बार दोनों देशों ने छोड़े 175 बंदी; शांति बहाली की उम्मीदें बढ़ीं
 
प्रदर्शन के आयोजक ने लोगों से की हड़ताल की अपील

प्रदर्शन के आयोजकों ने एक्शन नेटवर्क वेबसाइट पर लोगों से टेस्ला के शेयर बेचने और हड़ताल में शामिल होने की अपील की। ट्रंप और मस्क के आलोचक चाहते हैं कि लोग टेस्ला की कारें न खरीदें ताकि मस्क की कंपनी को नुकसान पहुंचे। बता दें कि बीते शनिवार को टेस्ला टेकडाउन नामक वेबसाइट पर 50 से अधिक विरोध प्रदर्शन की सूची थी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की मार्च में अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन और पुर्तगाल में और भी प्रदर्शन होने की योजना है। हाल के दिनों में ट्यूसान (एरिजोना), सेंट लुइस, न्यूयॉर्क सिटी, डेटन (ओहायो) शार्लोट और पालो ऑल्टो (कैलिफोर्निया) और विल (फ्लोरिडा) में भी प्रदर्शन देखे गए हैं।

ट्रंप की जीत से निराश डेमोक्रेट्स को सक्रिय करने की कवायद
अमेरिका में हो रहे यह प्रदर्शन उत्तरी अमेरिका और यूरोप में बढ़ते गुस्से का हिस्सा हैं। कई लोगों का मानना है कि मस्क वॉशिंगटन डीसी की नीतियों में बहुत ज्यादा दखल दे रहे हैं। मस्क के आलोचकों का कहना है कि वे कांग्रेस (संसद) के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं, क्योंकि बजट पर फैसला करने का अधिकार संसद का होता है। इसके अलावा, वे मानते हैं कि इन फैसलों से मस्क को खुद आर्थिक फायदा होगा। कुछ लिबरल समूहों हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि मस्क के डोजे के खिलाफ और ज्यादा लोग एकजुट हों और नवंबर में ट्रंप की जीत से निराश डेमोक्रेट्स को भी सक्रिय किया सके।
Violent attacks on Tesla dealerships spike as Musk takes prominent role in Trump White House News In Hindi
एलन मस्क - फोटो : एएनआई
कहीं बैंड बाजे तो कहीं टेस्ला इमारत पर फेंकी गई कॉकटेल
बात अब अगर बोस्टन की करें तो यहां भी बीते शनिवार को प्रदर्शन का माहौल उत्साहपूर्ण था। ब्रास बैंड के संगीत के बीच प्रदर्शनकारी तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। कुछ तख्तियों में मस्क और डोजे का मजाक उड़ाते लिखा गया था, एलन और उनके भयानक छूंछदरों को रोको! एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी कैरिना कैम्पोबासो ने कहा, ट्रंप और मस्क की सरकार पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, और हम इसे रोकने के लिए यहां हैं। मुझे उम्मीद है कि वे हमारी बात सुनेंगे। वहीं, 58 साल के पारिस्थितिकीविद् नाथन फिलिप्स का कहना था कि वे टेस्ला को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम एलन मस्क के खिलाफ लड़ सकते हैं, बस हमें टेस्ला स्टोर्स पर जाकर प्रदर्शन करना है, टेस्ला का बहिष्कार करना है और दूसरों से कहना है कि वे अपनी टेस्ला कारें और शेयर बेच दें।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: अब यूक्रेनी बिजली संयंत्रों पर अमेरिका की नजर? ट्रंप ने जेलेंस्की से सुरक्षा का वादा किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Violent attacks on Tesla dealerships spike as Musk takes prominent role in Trump White House News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस
समर्थन के लिए ट्रंप ने खरीदी थी लाल रंग की टेस्ला कार
वहीं एलन मस्क के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनी के सीईओ व सरकार दक्षता विभाग (डोजे) के प्रमुख एलन मस्क से लाल रंग की टेस्ला कार खरीदी थी। जहां कार को फिलहाल व्हाइट हाउस से दक्षिणी लॉन में खड़ी की गई है।

गौरतलब है कि ट्रंप ने मस्क व उनके बेटे एक्स के सामने टेस्ला कार खरीदने का एलान किया था। इसके कुछ घंटे बाद व्हाइट हाउस के बाहर साइबरट्रक मॉडल सहित कई टेस्ला कारें खड़ी थीं। जहां ट्रंप लाल रंग की टेस्ला कार में बैठे थे और कह रहे थे यह बहुत खूबसूरत है। मस्क व ट्रंप एक साइबरट्रक के पास भी गए। इस दौरान मस्क ने बताया था कि कार बुलेटप्रुफ है। इसके बाद ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा व्यक्ति और देशभक्त बताया। गौरतलब है कि टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद ट्रंप ने इसके लिए वामपंथी साजिश को दोषी ठहराया था। उन्होंने मस्क के समर्थन में टेस्ला कार खरीदने का एलान किया था।

ये भी देखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed