फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वियतनाम में 'ईश्वर के हाथों' में गोल्डेन ब्रिज, दुनिया की सबसे आकर्षक रचना

Thu, 02 Aug 2018 12:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
vietnam's 'golden bridge' through hands of god,world's most beautiful creation
वियतनामी पुल
कुदरत ने हमें एक से एस नायाब तोहफे दिए हैं और उसकी खूबसूरती से प्रेरणाा लेते हुए अक्सर इंसान ऐसी रचना कर डालता है कि ईश्वर भी उसकी तारीफ करे। वियतनाम का गोल्डेन ब्रिज इंसानी क्लपना,मेहनत और कलात्मकता की मिसाल बन चुका है जिसकी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस गोल्डेन ब्रिज को देख लगता है मानो भगवान ने अपने हाथों से गोल्डेन ब्रिज को सहारा देकर उठाया हुआ हो। तभी तो इसका नाम 'हैंड्स ऑफ गॉड' रखा गया है।
vietnam's 'golden bridge' through hands of god,world's most beautiful creation
वियतनामी पुल
मध्य वियतनाम के दा नांग में बने काऊ वांग पुल को गोल्डन ब्रिज का नाम दिया गया है। इसकी खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है। इस ब्रिज को हाथों से गुजरता देखने दूर-दूर से लोग आ रहे है। पत्थरों को तराश कर बने हाथ की कारीगरी ऐसी अद्भुत है मानों ये जींवत हो। इतनी खूबसूरती देख हर शख्स हैरान होकर इसे देखता रह जाता है।
vietnam's 'golden bridge' through hands of god,world's most beautiful creation
वियतनामी पुल
सी लेवल से 1400 मीटर ऊपर और 150 मीटर लंबे पुल से हरे पहाड़ और जंगल साफ-साफ दिखता है। जो खासतौर पर लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। प्रकृति की गोद में इश्वर की हाथों में उठाये हुए प्रतीत होते है। जो एक रोमांचक आनंद देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vietnam's 'golden bridge' through hands of god,world's most beautiful creation
वियतनामी पुल
हाथों को पत्थर के रंग से रंगा गया है जो बिल्कुल पहाड़ के चट्टानों से उभरे हाथ दिखते है। ये हाथ बेहद मजबूत हैं जिन्हे स्टील मेश और फाइबर ग्लास से बनाया गया है। इन हाथों के ऊपर घास भी उगाये गए हैं ताकि ये आस-पास के जंगल का ही हिस्सा लगें। धुंध और बादलों के बीच ये लोगों को चलने के लिए एक रास्ता देते लगते हैं।
विज्ञापन
vietnam's 'golden bridge' through hands of god,world's most beautiful creation
वियतनामी पुल
समूचे पुल को इस बार बैंगनी फुलों से सजाया गया है। हैंड्स ऑफ गॉड से गुजरते हुए पुल के चारों ओर फूलों से लदे बेल काफी आकर्षक लग रहे हैं। इस बेहद खूबसूरत को देखते हुए ब्राइडल फैशन शो का आयोजन किया गया। पिछले साल गोल्डेन ब्रिज को देखने 2.5 करोड़ लोग आये थे और इस बार ये संख्या ज्यादा ही होगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed