फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US: अमेरिका विमान दुर्घटना के 67 पीड़ितों में से 55 के अवशेष मिले; पोटोमैक नदी के पास हुआ था हादसा

Mon, 03 Feb 2025 10:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, आर्लिंगटन
पीटीआई, आर्लिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Feb 2025 10:38 AM IST
सार

वाशिंगटन, डीसी के अग्निशमन और आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) प्रमुख जॉन डोनेली ने कहा कि गोताखोर अब भी इस दुर्घटना में मारे गए 12 पीड़ितों के शवों की तलाश कर रहे हैं। बचावकर्मी जल्द ही पोटोमैक नदी से मलबा उठाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
US: Remains of 55 of 67 victims of the US plane crash have been found; accident took place near Potomac River
विमान हादसा - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में अब तक के सबसे घातक विमान दुर्घटना में मारे गए 67 लोगों में से अब तक 55 मृतकों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। दरअसल, वॉशिंगटन डीसी के करीब रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के पास बुधवार को बड़ा हादसा हुआ था। अमेरिका में 2001 के बाद हुए अब तक के सबसे घातक हवाई दुर्घटना में यह हादसा भी शामिल है।

US: Remains of 55 of 67 victims of the US plane crash have been found; accident took place near Potomac River
US - फोटो : PTI

12 पीड़ितों के शवों की तलाश
वाशिंगटन, डीसी के अग्निशमन और आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) प्रमुख जॉन डोनेली ने कहा कि गोताखोर अब भी इस दुर्घटना में मारे गए 12 पीड़ितों के शवों की तलाश कर रहे हैं। बचावकर्मी जल्द ही पोटोमैक नदी से मलबा उठाने की तैयारी में हैं। विमान के कुछ बचे हिस्से को ट्रक में भरकर जांच के लिए ‘हैंगर’ (विमानों को रखने की जगह) ले जाया जाएगा।

US: Remains of 55 of 67 victims of the US plane crash have been found; accident took place near Potomac River
US Plane Accident - फोटो : Amar Ujala

पोटोमैक नदी के किनारे घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ितों के परिजन
पीड़ितों के परिजन रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के किनारे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने प्रियजनों को श्रद्धांजलि दी। कई लोग बसों के जरिए उस स्थान पर पहुंचे, जहां बुधवार को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर हो जाने से दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस भी लोगों के साथ थी। संघीय जांच अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि बचाव दल मलबा निकालने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
US: Remains of 55 of 67 victims of the US plane crash have been found; accident took place near Potomac River
US Plane Accident - फोटो : Amar Ujala

परिवहन सचिव सीन डफी ने कई सवाल उठाए
घटना को लेकर परिवहन सचिव सीन डफी ने कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, 'टावर के अंदर क्या हो रहा था? क्या वहां कर्मचारियों का अभाव था? ब्लैक हॉक की स्थिति, ब्लैक हॉक की ऊंचाई सवालों के दायरे में है, क्या ब्लैक हॉक के पायलट ने ‘नाइट विजन गॉगल्स’ पहने हुए थे?'

विज्ञापन
US: Remains of 55 of 67 victims of the US plane crash have been found; accident took place near Potomac River
US Plane Accident - फोटो : Amar Ujala

कैसे हुआ हादसा?
विचिटा, कंसास से 64 लोगों को लेकर आ रहा अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सेना के उस ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया जो प्रशिक्षण मिशन पर था और उसमें तीन सैनिक सवार थे। टक्कर के कारण दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए थे। हादसे में लिलबर्न, जॉर्जिया के सेना स्टाफ सार्जेंट रेयान ऑस्टिन ओहारा (28), ग्रेट मिल्स, मेरीलैंड के चीफ वारंट ऑफिसर 2 एंड्रयू लोयड ईव्स (39) और डरहम, उत्तरी कैरोलिना के कैप्टन रेबेका एम. लोबाच की मृत्यु हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed