फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Crisis: 'रूस के युद्धविराम से इनकार ने हालात जटिल किए', ट्रंप से मुलाकात से एक दिन पहले बोले जेलेंस्की

Sun, 17 Aug 2025 07:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Aug 2025 07:57 AM IST
सार

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अहम मुलाकात से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि रूस युद्ध विराम के कई आह्वानों को खारिज कर रहा है। उसने अभी तक यह भी तय नहीं किया है कि वह हत्याएं कब रोकेगा। हमले कब बंद करेगा।'

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से युद्धविराम को स्वीकार न करने से संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास जटिल हो गए हैं। मॉस्को के तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील को बार-बार रूस दरकिनार कर रहा है। शनिवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, 'हम देखते आए हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है। अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह खूनखराबा कब रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल होती जा रही है। अगर उनमें हमलों को रोकने के एक साधारण आदेश को लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं है तो रूस को दशकों तक अपने पड़ोसियों के साथ कहीं अधिक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को लागू करने की इच्छाशक्ति बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।'



यह भी पढ़ें- Trump Putin Meet: 'शांति समझौते से ही खत्म होगा रूस-यूक्रेन संघर्ष', पुतिन से मुलाकात के एक दिन बाद बोले ट्रंप

Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

इस बीच यूक्रेन पर नॉर्डिक बाल्टिक आठ के नेताओं का संयुक्त वक्तव्य को लेकर जेलेंस्की ने 'एक्स' पर लिखा, 'समर्थन के लिए धन्यवाद! आपका बयान वास्तव में स्थायी और विश्वसनीय शांति के लिए अहम हैं। हम देख रहे हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है और अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह कब तक हत्याएं रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल हो जाती है, लेकिन हम सब मिलकर शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हत्याएं रोकना युद्ध रोकने का एक महत्वपूर्ण तत्व है।'

Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। (फाइल) - फोटो : PTI

उन्होंने आगे लिखा, 'आज, पूरे दिन भागीदारों के साथ समन्वय जारी रहा। कल, बैठकें भी पहले से ही निर्धारित हैं। हम सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे हैं। मैं निमंत्रण के लिए आभारी हूं। यह जरूरी है कि सभी इस बात पर सहमत हों कि सभी विवरणों को स्पष्ट करने और यह निर्धारित करने के लिए नेताओं के स्तर पर बातचीत होनी चाहिए कि कौन से कदम जरूरी हैं और कारगर होंगे। हम यूक्रेन में नॉर्डिक-बाल्टिक भागीदारों के सैद्धांतिक बयान का स्वागत करते हैं। उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण सहायता के लिए आभारी हैं। सभी की एकता सभी को मजबूत बनाती है!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : पीटीआई

इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई थी। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया था। इस दौरान पुतिन ट्रंप के बातों से कुछ हदतक सहमत भी दिखे थे। ट्रंप ने भी कहा था कि बैठक काफी उत्पादक रही।

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की

ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की
पुतिन के बाद सोमवार को ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर लंबी बातचीत की। इस बातचीत के बाद ही जेलेंस्की ने अमेरिका जाकर ट्रंप से मिलने की बात कही। यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप की शांति की कोशिशों का स्वागत किया है, लेकिन यह भी कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे और रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed