फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुर्की: 610 साल पुरानी मस्जिद को रोबोट की मदद से 2 किमी दूर किया शिफ्ट

Thu, 27 Dec 2018 02:16 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
turkey mosque shifted 600 years old historical mosque shifted by robot transporter
तुर्की में 610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद - फोटो : Social Media
तुर्की के हसनकैफ शहर में एक अनोखे काम को अंजाम दिया गया। 610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद को दो किमी दूर विस्थापित किया गया है। इस मस्जिद का वजन 4600 टन है। खास बात यह है कि मस्जिद को स्थानांतरित करने का यह काम रोबोट ट्रांसपोर्टर की मदद से यह संभव हो पाया। 
turkey mosque shifted 600 years old historical mosque shifted by robot transporter
610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद - फोटो : Social Media
बता दें कि हसनकैफ शहर में देश का चौथा सबसे बड़ा बांध इलीसु का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से 610 साल पुरानी मस्जिद बांध के डूब क्षेत्र में आने लगी थी। ऐसे में मस्जिद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने इसे न्यू कल्चरल पार्क फील्ड में विस्थापित कर दिया। 
turkey mosque shifted 600 years old historical mosque shifted by robot transporter
तुर्की में 610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद - फोटो : Social Media
इस कार्य के लिए मस्जिद को तीन हिस्सों में बांटा गया। 310 पहियों वालो रोबोट ट्रांसपोर्ट की मदद से अलग-अलग हिस्सों को स्थानांतरित किया गया। मस्जिद को तीन भागों में बांटने के लिए मजदूरों को मस्जिद की दीवारें तोड़नी पड़ीं। हसनकैफ शहर के मेयर अब्दुलवहाप कुसेन ने कहा कि मस्जिद के छोटे-छोटे दो भागों को कुछ समय पहले ही पार्क में शिफ्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
turkey mosque shifted 600 years old historical mosque shifted by robot transporter
तुर्की में 610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद - फोटो : Social Media
हसनकैफ को 1981 से एक संरक्षित शहर का दर्जा हासिल है। शहर में करीब छह हजार गुफाएं और किला है। अब्दुलवहाप कुसेन ने बताया कि बाढ़ के पानी से ऐतिहासिक महत्व की इमारतें खराब न हों इसलिए उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
turkey mosque shifted 600 years old historical mosque shifted by robot transporter
तुर्की में 610 साल पुरानी इयुबी मस्जिद - फोटो : Social Media
इयुबी मस्जिद को अब नए हसनकेफ कल्चरल पार्क में स्थापित किया जा रहा है। वहीं इलीसु डैम के तैयार होने के बाद प्राचीन शहर हसनकैफ पानी में डूब जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed