क्यूबा के क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो जिन्होंने क्यूबा की सत्ता हासिल की और लगभग 50 वर्षों तक शासन किया। एक अमीर किसान के घर में 1926 में उनका जन्म हुआ।
फिदेल कास्त्रो की कहानी तस्वीरों की जबानी
एक नाकाम तख्तापलट के लिए जेल में रहने के दो साल बाद वह मेक्सिको में निर्वासन में चले गए। वह 1956 में क्यूबा लौट आए और क्रांतिकारी आंदोलन की कमान संभाली। आखिरकार कास्त्रो ने फुलखेंशियो बतीस्ता को बेदखल करने के बाद नए साल के दिन 1959 को क्यूबा में सत्ता संभाली।
फिदेल कास्त्रो की कहानी तस्वीरों की जबानी
कास्त्रो ने 1961 में सीआईए समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ अपने सैनिकों का नेतृत्व किया। जो उनके तख्ता पलट के लिए बे ऑफ पिग में उतरे थे।
फिदेल कास्त्रो की कहानी तस्वीरों की जबानी
शायद कास्त्रो की सबसे बड़ी परीक्षा की घड़ी साल 1962 में उनके सामने आई थी जब उन्हें अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा से सोवियत मिसाइलों को हटाने की चेतावनी थी।
फिदेल कास्त्रो की कहानी तस्वीरों की जबानी
सोवियत नेता निकिता क्रॉसचोफ और फिदेल कास्त्रो ने मिसाइलें हटा ली और परमाणु युद्ध की आशंका खत्म हो गई।