फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 तस्वीर में मोदी के विदेश दौरे: मुस्लिम देशों से लेकर अमेरिका तक, राष्ट्राध्यक्षों के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Thu, 07 Oct 2021 11:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Oct 2021 11:43 PM IST
सार

विदेश दौरों पर कई नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई है। लेकिन जिन नेताओं के साथ पीएम सबसे सहज दिखे हैं, उनमें सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का नाम है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi meet with Foreign Head of States and dignitaries in 20 Photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशी नेताओं से उनके रिश्ते। - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज संवैधानिक पद संभालते हुए 20 साल हो गए। 2001 से 2014 तक गुजरात के सीएम और फिर 2014 में भारत का पीएम बनने के बाद मोदी लगातार विदेश में भी चर्चा में रहे हैं। पिछले सात सालों में मोदी 60 से ज्यादा देशों के 110 दौरे कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बार पीएम ने अमेरिका का दौरा किया। जबकि पड़ोसी देशों को भी उन्होंने अपनी विदेश नीति में खासा महत्व दिया है। उनकी इसी नीति का असर है कि मोदी को कई मुस्लिम देशों से लेकर रूस और ऑस्ट्रेलिया तक सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा उनके आने के बाद भारत कई देशों के साथ नए गठबंधनों में भी शामिल हुआ है। 


विदेश दौरों पर कई नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई है। लेकिन जिन नेताओं के साथ पीएम सबसे सहज दिखे हैं, उनमें सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का नाम है। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मोदी के अच्छे साथियों में गिने जाते हैं। ऐसे में हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कि वो कौन से नेता हैं, जिनके साथ पीएम का साथ देखते ही बनता है...
PM Narendra Modi meet with Foreign Head of States and dignitaries in 20 Photos
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी। - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी लगातार एक-दूसरे से संपर्क में बने रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के सौदे को लेकर पुतिन खुद मोदी के साथ डील पर हस्ताक्षर करने पहुंचे थे। 

जब सेल्फी के लिए रुक गए ऑस्ट्रेलियाई पीएम

PM Narendra Modi meet with Foreign Head of States and dignitaries in 20 Photos
- फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कई मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके हैं। एक सम्मेलन के दौरान  मॉरिसन खुद को मोदी के साथ सेल्फी लेने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi meet with Foreign Head of States and dignitaries in 20 Photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे। यहां बाइडन ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दोनों के बीच बैठक के दौरान काफी देर तक हंसी-मजाक भी हुआ।
विज्ञापन
PM Narendra Modi meet with Foreign Head of States and dignitaries in 20 Photos
इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी मोदी के बेहतरीन रिश्ते रहे। 2018 में जब नेतन्याहू भारत दौरे पर आए थे, तब मोदी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed