फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bangkok Photos: प्रधानमंत्री बोले- थाईलैंड दौरा यादगार; खुद तस्वीरें शेयर कर दिखाई यात्रा की झलकियां

Thu, 03 Apr 2025 05:45 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे पर हैं। भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करने के अलावा उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए अपने इस दौरे को यादगार बताया। बैंकॉक से पीएम मोदी ने खुद कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी को मिले उपहार, उनकी थाई समकक्ष शिनवात्रा समेत कई यादगार लम्हे कैद हुए हैं।

विज्ञापन
PM Modi Bangkok Photos Meeting with Thailand PM Paetongtarn Shinawatra see glimpses mementos
थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी, साथ में उनकी समकक्ष शिनवात्रा - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के दौरे को यादगार बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बैंकॉक से कई तस्वीरें शेयर की हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर ही जारी एक बयान में लिखा कि प्रधानमंत्री शिनावात्रा के साथ उन्होंने कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के साथ-साथ शिपिंग, फिनटेक और अंतरिक्ष में मिलकर काम करने के बारे में बात की। बातचीत में सांस्कृतिक संबंधों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, थाईलैंड की उनकी समकक्ष शिनवात्रा की मौजूदगी में भारत और थाईलैंड के बीच अहम सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी मौजूद रहे। देखिए पीएम मोदी के दौरे की कुछ यादगार तस्वीरें

PM Modi Bangkok Photos Meeting with Thailand PM Paetongtarn Shinawatra see glimpses mementos
थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी, बैंकॉक में स्वागत और अन्य कार्यक्रमों की झलकियां - फोटो : पीटीआई
बैंकॉक में गार्ड ऑफ ऑनर
पीएम मोदी के बैंकॉक पहुंचने के बाद उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैनिकों की मौजूदगी में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने परेड और सलामी का निरीक्षण किया।
PM Modi Bangkok Photos Meeting with Thailand PM Paetongtarn Shinawatra see glimpses mementos
थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी, बैंकॉक में स्वागत और अन्य कार्यक्रमों की झलकियां - फोटो : पीटीआई
थाईलैंज के बच्चों के बीच भी दिखे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों के अलावा बच्चों से भी मिलते रहते हैं। थाईलैंड दौरे पर भी पीएम मोदी बच्चों को दुलारते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Bangkok Photos Meeting with Thailand PM Paetongtarn Shinawatra see glimpses mementos
थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी, बैंकॉक में स्वागत और अन्य कार्यक्रमों की झलकियां - फोटो : पीटीआई
थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने दिखाईं कलाकृतियां, कला और संस्कृति से जुड़े पहलुओं पर चर्चा
बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनवात्रा के साथ कई अहम मुद्दों पर बात की। इसके अलावा उपहारों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी चला। एक ऐसी ही तस्वीर में पीएम मोदी को मोर जैसी कलाकृति और शॉल के बारे में बातचीत करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
PM Modi Bangkok Photos Meeting with Thailand PM Paetongtarn Shinawatra see glimpses mementos
थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी, बैंकॉक में स्वागत और अन्य कार्यक्रमों की झलकियां - फोटो : पीटीआई

भारत और थाईलैंड के बीच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed