फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

Fri, 11 Dec 2015 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 Breathtaking Tourist Attractions of Pakistan

पाकिस्तान का एक दूसरा चेहरा भी है जो बेहद खूबसूरत है। जन्नत सरीखी ये जगहें दुनियाभर के पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। आप भी देखिए।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 Breathtaking Tourist Attractions of Pakistan

मन को मोह लेने वाला खूबसूरत नजारा उत्तरी पाकिस्तान के देवसाई पठार का है। स्थानीय भाषा में इस जगह को ब्यारसा कहते हैं। तिब्बत के चेंग तेंज पठार के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा पठार है। पश्चिमी हिमालय और गिलगिट बलतिस्तान की सीमाओं से घिरे इस इलाके में देवसाई नेशनल पार्क और देवसाई झील पर्यटन के मुख्य केंद्र हैं। गर्मियों में यहां भारी मात्रा में दुर्लभ तितलियों, जंगली फूलों और तमाम जीव-जंतुओं को देखा जा सकता है।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 Breathtaking Tourist Attractions of Pakistan

बलतिस्तान के कराकोरम रेंज के बालटोरो ग्लेशियर और गॉडविन ऑस्टिन ग्लेशियर के संगम वाली ये जगह कोनकोर्डिया के नाम से फेमस है। बर्फीली चोटियों और घाटियों वाली ये जगह जन्नत सरीखी मालूम होती है। धरती की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार कोनकोर्डिया में अक्सर पर्वतारोहियों और पर्यटकों को कैंप लगाते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 Breathtaking Tourist Attractions of Pakistan

बेहद लुभावनी ये तस्वीर केल वैली की है। ये पर्यटन स्थल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है। मुजफ्फराबाद से करीब 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केल वैली के गांव हसीन वादियों से घिरे हैं। यहां कि हरियाली और खुशनुमा मौसम किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 Breathtaking Tourist Attractions of Pakistan

खूबसूरत झरनों, साफ पानी वाली झीलों और बर्फ से ढके पहाड़ों वाली स्वात घाटी दुनिया भर के पर्यटकों को पाकिस्तान आने पर मजबूर करती है। इस जगह को कलाम भी कहते हैं। इस्लामाबाद से ये जगह करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर है। स्वात घाटी की स्वात नदी के किनारे बसे गांव बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed