फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में हाहाकर: तूफान के बाद बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, हजारों घर डूबे, 20 से ज्यादा मौतें, तस्वीरें

Mon, 16 Jan 2023 03:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 16 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। बर्फीले तूफान, बाढ़ और बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लाखों की संख्या में घर डूब चुके हैं। कई जगह सड़कें भी टूट गईं हैं।  
 
विज्ञापन
Outcry in America: Flood and rain caused havoc after the storm in america, thousands of houses submerged
अमेरिका में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं से घिरा हुआ है। बर्फीले चक्रवात तूफान के बाद अब बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़, बारिश और तूफान का ये असर अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में देखने को मिल रहा है। अब तक प्रभावित इलाकों से 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे आपदा घोषित कर दिया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। बर्फीले तूफान, बाढ़ और बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लाखों की संख्या में घर डूब चुके हैं। कई जगह सड़कें भी टूट गईं हैं।  
 
Outcry in America: Flood and rain caused havoc after the storm in america, thousands of houses submerged
अमेरिका में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : सोशल मीडिया
गवर्नर बोले- 15 दिनों में पानी-पानी हुआ शहर
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने यूएस न्यूज से बातचीत में बताया कि पिछले 15 दिनों के अंदर कैलिफोर्निया में 22 से 25 ट्रिलियन गैलन बारिश हो चुकी है। इसके चलते राज्य का 80 प्रतिशत हिस्सा डूब चुका है। घरों में बिजली, साफ पानी की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। कई जगह सड़कें और पुल भी टूट गए हैं। लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य 75 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचने को कहा गया है। 
 
Outcry in America: Flood and rain caused havoc after the storm in america, thousands of houses submerged
अमेरिका में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क, पुल, हाईवे पानी में बहे
भारी बारिश के चलते कैलिफोर्निया में कई हाईवे, सड़क और पुल पानी में बहकर तबाह हो गए हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश, तूफान और बाढ़ की वजह से अब तक दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। यूएस न्यूज के अनुसार, तूफान की वजह से कैलिफोर्निया में व्यवसाय और इंडस्ट्री भी बंद पड़ गईं हैं। इससे भी लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Outcry in America: Flood and rain caused havoc after the storm in america, thousands of houses submerged
अमेरिका में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास के बड़े तूफानों में से एक
इसे कैलिफोर्निया में आए अब तक के बड़े तूफानों में से एक बताया जा रहा है। इसके पहले साल 1861 में कैलिफोर्निया में जबरदस्त बाढ़ आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 43 दिनों तक चली उस बाढ़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 
 
विज्ञापन
Outcry in America: Flood and rain caused havoc after the storm in america, thousands of houses submerged
अमेरिका में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : सोशल मीडिया
एक महीने में आठ तूफान ने मचाई तबाही 
यूएस न्यूज के अनुसार, पिछले एक महीने के अंदर कैलिफोर्निया शहर में आठ तूफान आ चुके हैं। इस तूफान के आने का कारण एटमॉस्फेरिक रिवर्स बताया जा रहा है। इसमें कम चौड़ाई वाले क्षेत्र में ज्यादा पानी होता है। जिस तरह धरती पर नदियां बहती हैं वैसे ही ये आसमान में बहती हैं। मौसम के साथ इनकी स्थिति बदलती रहती है। इनके आने से भारी बारिश होती है और तूफान आने लगता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed