Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new year 2026 celebration Japan, South Korea, NZ, Australia ring in new year

New Year 2026: ऑस्ट्रेलिया से लेकर रूस तक नए साल की धूम, कई देशों में आतिशबाजी के साथ 2026 का आगाज

Thu, 01 Jan 2026 02:36 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 02:36 AM IST
सार

धरती के सबसे पूर्वी छोर पर बसे द्वीप देश किरिबाती में सबसे पहले साल 2026 के आगाज का जश्न मनाया गया। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, समेत कई देशों में नए साल का जश्न चल रहा है। आइए देखते हैं, दुनियाभर में चल रहे नए साल के जश्न की तस्वीरें...

 

विज्ञापन
new year 2026 celebration Japan, South Korea, NZ, Australia ring in new year
ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और चीन समेत दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न चल रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos



ऑकलैंड में पांच मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टॉवर की विभिन्न मंजिलों से 3,500 आतिशबाजियां छोड़ी गईं। बारिश और संभावित तूफान के पूर्वानुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में छोटे सामुदायिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद 2026 का स्वागत किया गया। देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में, लगभग 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में हुई सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना का असर जश्न में नजर आया।
विज्ञापन


बुधवार को सिडनी हार्बर ब्रिज पर आयोजित आतिशबाजी देखने के लिए शहर के तटीय इलाके में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।


ऑस्ट्रेलिया के सबसे करीबी पड़ोसियों में से एक, इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप के कुछ हिस्सों में एक महीने पहले आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए समुदायों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या के उत्सवों को सीमित कर दिया।


दुनिया के 29 देशों में भारत से पहले नया साल

धरती के सबसे पूर्वी छोर पर बसे द्वीप देश किरिबाती में भी रात के 12 बजते ही साल 2026 के आगाज का जश्न मनाया गया। दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 29 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल शामिल हैं।
 


ताइवान में नए साल का जश्न (सभी फोटो- PTI)

हांगकांग के मध्य जिले में नए साल पर आतिशबाजी के साथ जश्न

बुर्ज खलीफा पर शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल 2026 का स्वागत
दुनियाभर में नए साल 2026 का जश्न जारी है। दुबई के बुर्ज खलीफा पर भव्य आतिशबाजी और लाइट एंड साउंड शो के जरिए नए साल का स्वागत किया गया।
 

रूस में 2026 का स्वागत

मॉस्को में जैसे ही घड़ी में आधी रात के 12 बजे, रूस में उत्सव की रोशनी और भीड़ ने 2026 का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed