फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauritius: PM मोदी ने गंगा तालाब में अर्पित किया महाकुंभ का पवित्र जल, पूजा-अर्चना भी की; विश्व को दिया संदेश

Wed, 12 Mar 2025 08:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Mar 2025 08:07 PM IST
सार

Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में महाकुंभ का जल अर्पित कर भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के साथ साझा किया।  इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान का भी शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Mauritius: PM Modi offers Gangajal from Prayagraj Mahakumbh into Ganga Talao
पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में जल चढ़ाते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मॉरीशस दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बाद में उन्होंने महाकुंभ से लाया गया पवित्र जल पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में चढ़ाया। यह दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के साथ साझा करने का प्रतीक है। प्रयागराज में हाल ही में महाकुंभ संपन्न हुआ, जो एकता और श्रद्धा का एक भव्य उत्सव था। महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु एकत्र हुए थे।

Mauritius: PM Modi offers Gangajal from Prayagraj Mahakumbh into Ganga Talao
पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में चल चढ़ाते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

गंगा तालाब मॉरीशस का एक प्रमुख तीर्थस्थल है और वहां गंगा जल चढ़ाकर पीएम मोदी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत किया। गंगा तालाब को पोर्ट लुईस में ग्रैंड बेसिन के नाम से भी जाना जाता है और यह मॉरीशस के हिंदुओं के लिए एक पवित्र झील है। पीएम मोदी ने वहां जाकर पूजा-अर्चना और आरती की। 

Mauritius: PM Modi offers Gangajal from Prayagraj Mahakumbh into Ganga Talao
गंगा तालाब में आरती करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1887 में एक पुजारी ने सपने में ग्रैंड बेसिन में गंगा माता को जल के रूप में देखा था। उन्होंने इस सपने के बारे में लोगों को बताया और इस तरह यह बात पूरे मॉरीशस में फैल गई। उसी साल श्रद्धालु ग्रैंड बेसिन तक पैदल चल कर आए और जल चढ़ाया। इसके बाद मॉरीशस मे प्रवासी भारतीयो के लिए यह एक सांस्कृतिक केंद्र बन गया। बाद में इसकी जड़ को दक्षिण एशिया से जोड़कर देखा गया। 


India-Mauritius Ties: भारत और मॉरीशस के बीच हुए आठ समझौते; व्यापार, समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाना मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
Mauritius: PM Modi offers Gangajal from Prayagraj Mahakumbh into Ganga Talao
अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र जल
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को महाकुंभ का पवित्र संगम जल भेंट किया था। इसे एक कांसे और तांबे के घड़े में भरकर उपहार के रूप में दिया गया था। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जिसका समापन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ। यह एक ऐतिहासिक घटनाक्रम था, जिसमें लाखों श्रद्धालु आत्मा की मुक्ति के लिए पवित्र नदियों के संगम पर एकत्र हुए और उन्होंने पवित्र स्नान कर अपने पापों का नाश किया। 

विज्ञापन
Mauritius: PM Modi offers Gangajal from Prayagraj Mahakumbh into Ganga Talao
अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान का भी शुभारंभ किया। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संस्थान सीखने और शोध करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed