फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, Mauritius ink 8 pacts; elevate ties to enhanced strategic partnership, pm modi News in hindi

India-Mauritius Ties: भारत और मॉरीशस के बीच हुए आठ समझौते; व्यापार, समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाना मकसद

Wed, 12 Mar 2025 03:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 03:55 PM IST
सार

PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आठ अहम समझौते किए गए हैं। जिसका मकसद व्यापार, समुद्री सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। इस दौरान महासागर नाम की नई नीति की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन
India, Mauritius ink 8 pacts; elevate ties to enhanced strategic partnership, pm modi News in hindi
भारत और मॉरीशस के बीच 8 समझौते - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और मॉरीशस ने अपने संबंधों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देते हुए 8 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों का उद्देश्य व्यापार, समुद्री सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और वायुसेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 

महासागर नीति का ऐलान
पीएम मोदी ने वैश्विक दक्षिण के विकास के लिए 'महासागर' ( म्यूचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स) नाम की नई नीति की घोषणा की। यह नीति 2015 में शुरू की गई सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) नीति का विस्तार है। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस दोनों के लिए भारतीय महासागर को मुक्त, सुरक्षित और स्थिर रखना प्राथमिकता है। भारत मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा में पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी को 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मॉरीशस ने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा


भारत और मॉरीशस के बीच महत्वपूर्ण समझौते और घोषणाएं
  • व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं का इस्तेमाल – दोनों देश व्यापार के लिए अपनी-अपनी मुद्राओं (भारतीय रुपये और मॉरीशस रुपया) का उपयोग करेंगे।
  • समुद्री डेटा साझा करना – समुद्री सुरक्षा और निगरानी के लिए संयुक्त प्रयास होंगे।  
  • धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) रोकने के लिए सहयोग किए जाएंगे।
  • एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग – छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • कोस्ट गार्ड को मजबूत करना – भारत मॉरीशस को कोस्ट गार्ड की जरूरतों के लिए हरसंभव मदद देगा।
  • पुलिस अकादमी और समुद्री सूचना केंद्र की स्थापना
  • चागोस द्वीप मुद्दे पर समर्थन – भारत ने मॉरीशस की संप्रभुता का सम्मान करने की बात दोहराई।
  • डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति
कई परियोजनाएं और अहम घोषणाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कई नई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की। जिसमें 100 किलोमीटर लंबी जल पाइपलाइन का आधुनिकीकरण, 500 मिलियन मॉरीशस रुपये की सामुदायिक विकास परियोजनाएं और मॉरीशस की नई संसद का निर्माण, जिसे भारत मॉरीशस को 'लोकतंत्र की जननी' की ओर से उपहार के रूप में देगा। भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए अहम घोषणाएं की गई है। जिसमें मॉरीशस के लोगों के लिए भारत में चारधाम यात्रा और रामायण ट्रेल की सुविधाएं दी जाएंगी। यूपीआई और रुपे कार्ड का विस्तार किया जाएगा जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़ें- INS: मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ आईएनएस इंफाल, लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र

मॉरीशस के साथ भारत के विशेष संबंध
मॉरीशस की 1.2 मिलियन की आबादी में लगभग 70% भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच गहरा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'प्राकृतिक आपदा हो या कोरोना महामारी, भारत और मॉरीशस हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। हम रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed