{"_id":"6aac3856d9ce49562c0ed6f7","slug":"us-grants-visas-iranian-leaders-unga-despite-war-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनी अपनी जगह, कूटनीति अपनी जगह: युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को दिया वीजा, आखिर क्यों?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुश्मनी अपनी जगह, कूटनीति अपनी जगह: युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को दिया वीजा, आखिर क्यों?
Fri, 18 Sep 2026 12:28 AM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:28 AM IST
सार
अमेरिका और ईरान के बीच बीते छह महीनों से जारी युद्ध और भारी तनाव के बावजूद, ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री को वीजा जारी कर दिया है। अमेरिका ने यूएन के मेजबान देश की कानूनी बाध्यता के कारण यह फैसला लिया है, हालांकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही और खरीदारी पर सख्त पाबंदियां रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति का वीजा खारिज कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में वाशिंगटन के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले छह महीनों से जंग चल रही है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने यूएन महासभा की बैठक के लिए ईरानी नेताओं को वीजा दे दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि संयुक्त राष्ट्र के मेजबान देश के तौर पर अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने ईरान के 'कोर डेलिगेशन' को न्यूयॉर्क आने की मंजूरी दी है। इस प्रतिनिधिमंडल में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरानी नेताओं का यह दौरा पूरी तरह से पाबंदियों के साये में रहेगा।
अमेरिका की इस मजबूरी के पीछे की वजह क्या?
दरअसल, 1947 के 'यूएन हेडक्वार्टर एग्रीमेंट' के तहत अमेरिका की यह कानूनी मजबूरी है कि वह संयुक्त राष्ट्र में आने वाले वैश्विक नेताओं को रोक नहीं सकता। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और दोनों ओर से किसी समझौते के आसार नहीं दिख रहे हैं। एक तरफ जहां स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और परमाणु वार्ता पर कोई सहमति नहीं बनी है, वहीं दूसरी तरफ यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में हमले तेज कर दिए हैं। इस वजह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान की वित्तीय रीढ़ तोड़ने के लिए कई नए कड़े प्रतिबंध भी लागू कर दिए हैं।
ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर अमेरिका ने कौन-कौन सी पाबंदियां लगाई हैं?
भले ही अमेरिका ने ईरानी नेताओं को आने की अनुमति दी है, लेकिन उनके रुकने और घूमने पर सख्त नियम लागू रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप लगाएंगे 100% टैरिफ वाले बिल पर मुहर: भारत का दो टूक जवाब; क्वात्रा बोले- ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय जिम्मेदारी
फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास का वीजा क्यों खारिज किया गया?
अमेरिका का यह दोहरा रवैया तब और चर्चा में आ गया जब उसने एक दिन पहले ही फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का वीजा खारिज कर दिया। अमेरिका ने आरोप लगाया कि फलस्तीनी प्रशासन गाजा युद्ध को अंतरराष्ट्रीय अदालतों आईसीजे और आईसीसी में ले जाकर मामले को उलझा रहा है और इस्राइली जेलों में बंद कैदियों के परिवारों को भत्ता दे रहा है। दूसरी ओर, फिलिस्तीन ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांति प्रक्रिया से जुड़े नेताओं पर ऐसी दंडात्मक पाबंदियां लगाना हिंसा को बढ़ावा देने और दो-राष्ट्र समाधान को कमजोर करने जैसा है।

- सीमित दायरा: ईरानी अधिकारियों को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और अपने मिशन के आसपास एक तय सीमा के भीतर ही रहने की इजाजत होगी।
- शॉपिंग पर पूरी तरह बैन: अमेरिकी नीति के तहत ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका के थोक बाजारों जैसे कॉस्टको या सैम क्लब से सामान खरीदने या कोई भी लग्जरी शॉपिंग करने की सख्त मनाही रहेगी।
- छोटा डेलिगेशन: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बार ईरानी प्रतिनिधिमंडल का आकार पिछले साल के मुकाबले काफी छोटा रखा है ताकि सुरक्षा और निगरानी में कोई चूक न हो।
- निगरानी और पाबंदी: संयुक्त राष्ट्र की आड़ में कोई गैर-जरूरी गतिविधि न हो, इसके लिए विदेश मंत्रालय की विशेष टीमें इस पूरे प्रतिनिधिमंडल पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगी।