{"_id":"6aa19a7a6c08df9b1303fc57","slug":"bangladesh-army-tank-blast-two-soldiers-killed-officer-injured-in-chinese-origin-type-59-tank-explosion-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कैसे हुआ हादसा?: चीनी मूल के टैंक में जोरदार धमाका, दो सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कैसे हुआ हादसा?: चीनी मूल के टैंक में जोरदार धमाका, दो सैनिकों की मौत
Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
सार
बांग्लादेश के चटगांव में नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी मूल के टाइप-59 टैंक में धमाका हो गया। हादसे में दो सैनिकों की मौत हुई और एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी धमाके की वजह सामने नहीं आई है। क्या टैंक में तकनीकी खराबी थी, गोला-बारूद से जुड़ी समस्या थी या अभ्यास के दौरान कोई दूसरी गड़बड़ी हुई?
विज्ञापन
बांग्लादेश में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बांग्लादेश में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। चटगांव के हथाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को नियमित फायरिंग अभ्यास के दौरान चीनी मूल के टाइप-59 टैंक में धमाका हो गया। इस हादसे में बांग्लादेश सेना के दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- क्या अमेरिका ईरान पर फिर दागेगा मिसाइलें?: संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बढ़ी हलचल, भूमिगत अड्डों पर हमले की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंक में धमाका कब और कहां हुआ?
हादसा चटगांव के हथाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ, जहां बांग्लादेश सेना के जवान हथियारों और गोला-बारूद के साथ नियमित अभ्यास करते हैं। सेना के जनसंपर्क निदेशालय के मुताबिक बुधवार को वहां सामान्य फायरिंग अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान टाइप-59 टैंक में विस्फोट हो गया। धमाके में दो सैनिकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। सेना ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि धमाका टैंक से फायरिंग के समय हुआ, गोला-बारूद लोड करते समय हुआ या अभ्यास के किसी दूसरे चरण के दौरान।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या अमेरिका ईरान पर फिर दागेगा मिसाइलें?: संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बढ़ी हलचल, भूमिगत अड्डों पर हमले की तैयारी
विज्ञापन