फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Japan: 90 मिनट में 21 भूकंप के झटकों से सड़कों-भवनों को नुकसान, अब सुनामी का खतरा; 33 हजार घरों की बिजली गुल

Mon, 01 Jan 2024 03:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

जापान में भूकंप के तगड़े झटकों के बाद सुनामी का खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई ठप है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय दूतावास की तरफ से इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates
जापान में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, भारत ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया - फोटो : PTI
जापान में भूकंप के तगड़े झटके लगने के बाद हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। इशिकावा में समुद्र की ऊंची लहरें डरा रही हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। रूस के तटीय इलाकों में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के पश्चिमी तट के पास भूकंप के बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। जापान में भूकंप कितना चिंताजनक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 33 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है।


भारतीय दूतावास की तरफ से आपातकालीन नंबर जारी
संवेदनशील और चिंताजनक मंजर के बीच भारतीय दूतावास की तरफ से आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए ई-मेल एड्रेस भी जारी किया है। याकूब टोपनो, अजय सेठी और डीएन बर्नवाल के अलावा एस भट्टाचार्य और विवेक राठी के नंबर जारी किए गए हैं। 

Image

सरकारी निर्देशों पर नजर रखने की अपील, लगातार संपर्क में है दूतावास

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates
जापान में भूकंप के बाद तबाही का मंजर, सड़क टूटने के कारण कटा संपर्क - फोटो : PTI
दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया, एक जनवरी, 2024 को आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी के संबंध में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि आपदा प्रभावित आबादी किसी भी सहायता के लिए पांच अधिकारियों के अलावा दो ई-मेल आईडी- sscons.tokyo@mea.gov.in और offfseco.tokyo@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकती है।

दूतावास के मुताबिक, मदद पाने के लिए आपातकालीन नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क करने के अलावा स्थानीय प्रशासन और सरकार के निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि अधिकारी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।

तोयामा, इशिकावा और निगाता प्रांत में बड़ी संख्या में प्रभावित हुए लोग

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates
जापान में भूकंप के बाद तटीय इलाकों का मंजर (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
जापान में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और बिजली सप्लाई कंपनियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास 33,500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है। जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के बुरी तरह प्रभावित होने की खबर है। इसके अलावा तोयामा, इशिकावा और निगाता प्रांत में भी बड़ी आबादी भूकंप से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप के कारण धंसी सड़कें, जापान की जनता बड़ी संख्या में प्रभावित

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates
जापान में भूकंप के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, सड़कें धंसी - फोटो : ANI
भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कें धंस गई हैं। जापान की जनता बड़ी संख्या में प्रभावित हुई है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राजमार्ग बंद हो गए हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जापान की मौसम से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि हालात इसलिए भी संवेदनशील हैं क्योंकि केवल 90 मिनट में 21 बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 या इससे भी अधिक दर्ज की गई। इसके अलावा वाजिमा बंदरगाह पर सुनामी की लहरें देखी गईं। एक मीटर से अधिक लगभग चार फीट ऊंची समुद्री लहरों को देखकर जनता के बीच खौफ पसर गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि इशिकावा प्रांत के नोटो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार एक जनवरी की शाम लगभग 4.10 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई।
विज्ञापन

भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर का दायरा अधिक संवेदनशील

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates
जापान में भूकंप के बाद कई घरों की छतें गिरीं, बिजनेस वाले परिसरों को भी नुकसान - फोटो : ANI
सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर का दायरा अधिक संवेदनशील है। खतरनाक सुनामी लहरें उठने का खतरा है। नोटो इलाके में पांच मीटर ऊंची सुनामी लहर उठने की आशंका है। जापान सरकार ने कहा है कि आपदा में जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इशिकावा इलाके के वाजिमा शहर की एक बिल्डिंग में आग लगने की खबर भी सामने आई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मध्य टोक्यो में भी भूकंप के झटकों के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई घरों की छतें गिरती देखी जा सकती हैं। नोटो के मासुनामी जिले से एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed