भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिका यात्रा से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को अमेरिकी के शीर्ष राजनयिकों से मुलाकात की। इस अहम बैठक में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बीते दिन ही घोषणा की थी कि जयशंकर 24 से 29 दिसंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
US: जयशंकर की यात्रा से पहले अमेरिकी राजनयिकों से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री; वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Dec 2024 09:18 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। यह उनका छह दिवसीय दौरा है, जो 29 दिसंबर तक रहेगा। अपने दौरे के दौरान वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे भारत के महावाणिज्य दूत के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन