सीरियाई के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले अपने देश को छोड़कर रूस भागना पड़ा और अब पत्नी अस्मा अल-असद ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अस्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोहियों द्वारा अपने पति को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद अस्मा भी उनके साथ रूस चली गई थीं। पर अब वह वहां की जिंदगी से खुश नहीं हैं। कथित तौर पर वह अपने गृहनगर लंदन में शिफ्ट होना चाहती हैं।
लंदन में पली पढ़ी हैं अस्मा
2 of 4
अस्मा अल-असद
- फोटो : X/asmaalassadsy
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अस्मा के पास ब्रिटिश और सीरिया की नागरिकता है। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में सीरियाई माता-पिता ने किया। अस्मा साल 2000 में सीरिया चली गईं। उसी साल 25 साल की उम्र में उन्होंने असद से शादी कर ली। 49 वर्षीय पूर्व प्रथम महिला ने रूसी न्यायालय में तलाक का आवेदन दायर किया है और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति मांगी है।
रूस में हैं असद के परिवार पर पाबंदियां
3 of 4
अस्मा अल-असद
- फोटो : X/asmaalassadsy
बशर अल-असद 24 साल तक राष्ट्रपति रहे, उन्होंने 2000 में पदभार संभाला और अपने पिता हाफिज अल-असद की जगह ली, जिन्होंने 1971 से 2000 तक शासन किया। मगर इस महीने की शुरुआत में, सीरिया में तख्तापलट के बाद असद ने रूस से शरण मांगी और पुतिन ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, माना जाता है कि बशर अल-असद को गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है।
असद के पैसे और संपत्ति को किया जब्त
4 of 4
बशर अल-असद अपनी पत्नी के साथ अस्मा अल-असद
- फोटो : X/asmaalassadsy
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने उनके पैसे और संपत्ति को भी जब्त कर लिया है, जिसमें 270 किलोग्राम सोना, दो अरब डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं। सऊदी और तुर्की की रिपोर्टों के अनुसार, बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद को रूस में शरण नहीं दी गई है और वह व उनका परिवार घर में नजरबंद हैं। माहेर के शरण अनुरोध की अभी भी समीक्षा की जा रही है। असद के परिवार ने करीब पांच दशक तक सीरिया में शासन किया था।
संबंधित वीडियो-