जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से घाटी में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इस बीच एक शीर्ष भारतीय राजनयिक द्वारा जम्मू-कश्मीर में इस्राइली मॉडल को अपनाने का समर्थन करने के बात इसकी चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या भारत कश्मीर मामले में इस्राइली रणनीति पर काम कर रहा है।
2 of 11
संदीप चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
बता दें कि कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने एक निजी कार्यक्रम में कहा था कि भारत सरकार को कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए इस्राइल जैसी नीति अपनानी चाहिए।
3 of 11
इस्राइली सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों सहित अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी पंडित भी मौजूद थे। संदीप चक्रवर्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
4 of 11
benjamin netanyahu
- फोटो : Social Media
जानिए क्या है इस्राइली मॉडल जिसको कश्मीर में लागू करने की हो रही है चर्चा और इस्राइल इसमें कितना कामयाब हुआ है।
5 of 11
israeli army
- फोटो : Social Media
1967 में इस्राइल ने पड़ोसी देशों के साथ हुए युद्ध (6 डे वॉर) के बाद जितने भी इलाकों पर कब्जा जमाया वहां उन्होंने अपने लोगों को बसाने की नीति अपनाई। इसमें वेस्ट बैंक, पूर्वी येरूशलम और गोलान की पहाड़ियां शामिल हैं।