कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान अमेरिकी जवानों या संपत्ति पर हमला करता है तो अमेरिका 52 ईरानी स्थलों को निशाना बनाएगा। इसके जवाब में अब ईरान के कुद्स फोर्स का कहना है कि उसने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के 140 ठिकानों की निशानदेही कर ली है। उसका कहना है कि अगर अमेरिका ने मिसाइल हमलों की प्रतिक्रिया में ईरान को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो वह इन सभी ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ट्रंप के 52 निशाने के जवाब में ईरान ने गिनाए 140 ठिकाने, कहा- भूलकर भी भूल मत करना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 09 Jan 2020 03:04 AM IST
सार
- रक्षा मंत्री हातमी ने कहा, अभी हमने छोटी दूरी की मिसाइलों का किया इस्तेमाल
- कहा- अमेरिका ने मिसाइल हमलों की प्रतिक्रिया में नुकसान पहुंचाया तो उसके सभी ठिकानों को बनाएंगे निशना
- खामनेई के दफ्तर के एक अधिकारी ने कहा- इससे भी कड़ा और बड़ा कदम उठाने की क्षमता रखता है ईरान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन