फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Gabriel: 250 की रफ्तार से हवाएं, बाढ़ में डूबे घर, तस्वीरों में न्यूजीलैंड में आए तूफान की तबाही

Tue, 14 Feb 2023 01:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 14 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

उत्तरी इलाके में करीब 40 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई गई है। तूफान के चलते व्यापक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। आइए जानते हैं इस तूफान के चलते न्यूजीलैंड में तबाही का क्या आलम है? इसका कितना असर पड़ा है?
 

विज्ञापन
Cyclone Gabriel: Winds at a speed of 250, houses submerged in floods, storm devastation in New Zealand
समुद्री तूफान 'गेब्रियल' - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड में समुद्री तूफान 'गेब्रियल' का असर दिखने लगा है। इससे भारी तबाही होने की आशांका जताई गई है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड सरकार ने 'आपातकाल' घोषित कर दिया है। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है। अन्य दो आपातकाल 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी को दौरान लगाए गए थे।



गेब्रियल तूफान के चलते यहां कई-कई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं और भारी बारिश भी हो रही है। 600 से ज्यादा फ्लाइट्स अब तक कैंसिल हो चुकी हैं। तूफान के चलते देश के उत्तरी इलाकों में 250 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। ऑकलैंड शहर में हवा की रफ्तार मंगलवार सुबह 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

उत्तरी इलाके में करीब 40 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई गई है। तूफान के चलते व्यापक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। आइए जानते हैं इस तूफान के चलते न्यूजीलैंड में तबाही का क्या आलम है? इसका कितना असर पड़ा है?
 
Cyclone Gabriel: Winds at a speed of 250, houses submerged in floods, storm devastation in New Zealand
तूफान 'गेब्रियल' - फोटो : सोशल मीडिया
भारी बारिश, बाढ़ में हजारों घर डूबे
तूफान के चलते पिछले 24 घंटे में ऑकलैंड में चार इंच बारिश हो चुकी है। यहां समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गेब्रियल ने अभी सिर्फ दस्तक दी है। इतने में ही पॉवर लाइन्स, रोड और पेड़ों को नुकसान पहुंच चुका है। हजारों की संख्या में लोगों के घर बाढ़ में डूब चुके हैं। अगले 24 घंटे अहम हैं। इसमें काफी तबाही होने का आशंका जताई जा रही है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
 
Cyclone Gabriel: Winds at a speed of 250, houses submerged in floods, storm devastation in New Zealand
तूफान के चलते भूस्खलन होने लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्से बुरी तरह प्रभावित
भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते हजारों घरों में बिजली नहीं आ रही है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी (Kieran McAnulty) ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसम घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। 

प्रधानमंत्री ने मदद के लिए 60 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। साथ ही कोस्ट लाइन के पास वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। 15 दिन पहले यानी 30 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड में भारी बारिश हुई थी। इसके बाद वहां बाढ़ आ गई थी। सड़कें जाम हो गईं थीं, घरों में पानी भर गया था। ऑकलैंड में चार लोगों की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone Gabriel: Winds at a speed of 250, houses submerged in floods, storm devastation in New Zealand
Cyclone Gabriel - फोटो : सोशल मीडिया
काफी अधिक बारिश होने का अनुमान
न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री ने कहा, 'हम आज और अधिक बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद कर रहे हैं। रविवार से, हम राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) प्रभावित क्षेत्रों की स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (सीडीईएम) टीमों के साथ संपर्क में थे ताकि इस बारे में जरूरी घोषणा की आवश्यकता का आकलन किया जा सके। मंगलवार का यह दिन है, जब राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा है। मुझे लगता है कि हमारी व्यवस्थाओं का मानदंड अब पूरा हो गया है और एक राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति मददगार साबित होगी।' 
 
विज्ञापन
Cyclone Gabriel: Winds at a speed of 250, houses submerged in floods, storm devastation in New Zealand
Cyclone Gabriel - फोटो : सोशल मीडिया
एक फायर फाइटर लापता, एक की हालत गंभीर 
न्यूजीलैंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने कहा कि वेस्ट ऑकलैंड में एक घर गिरने के बाद एक फायर फाइटर लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है। दमकल सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केरी ग्रेगरी (Kerry Gregory) ने कहा कि पूरे उत्तरी द्वीप के लिए सोमवार की रात एक कठिन रात रही, लेकिन यह फायर और आपातकाल सेवा के लिए ज्यादा कठिन रही। खराब मौसम की वजह से सोमवार को उड़ानें बंद हो गईं, लेकिन एयर न्यूजीलैंड ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार दोपहर से कुछ सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed