फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om Birla: लंदन में बिरला ने की स्वामी नारायण मंदिर में पूजा, ब्रिटेन-यूरोप में BAPS के कामों को करीब से जाना

Sun, 12 Jan 2025 10:35 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Sun, 12 Jan 2025 10:35 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला इस समय स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे द्वीप सहित ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उन्होंने लंदन के नेसडेन इलाके में बने बीएपीएस श्री स्वामी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की यह यात्रा भारत और यूके संबंधों को मजबूत करने वाली है।

विज्ञापन
Birla worshiped at Swami Narayan Temple in London, got to know about the work of BAPS in Britain and Europe
लंदन के स्वामी नारायण मंदिर में पूजा करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। - फोटो : एक्स/@NeasdenTemple

लंदन यात्रा पर गए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेसडेन इलाके में बीएपीएस श्री स्वामी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर में पूजा-अनुष्ठान किए। इसके साथ ही यूके और यूरोप में बीएपीएस के कामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उनको पेरिस में बन रहे मंदिर की प्रगति की जानकारी दी।

Birla worshiped at Swami Narayan Temple in London, got to know about the work of BAPS in Britain and Europe
लंदन में स्वामी नारायण मंदिर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। - फोटो : एक्स/ @NeasdenTemple

मंदिर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की यह यात्रा भारत और यूके संबंधों को मजबूत करने वाली है। एक्स पर पोस्ट में मंदिर प्रबंधन ने लिखा कि नेसडेन मंदिर में भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत करके खुशी हुई। ओम बिरला ने मूर्तियों के दर्शन के साथ प्रार्थना की, अभिषेक किया और यूके-यूरोप में बीएपीएस प्रभावशाली कार्यों की जानकारी ली। इसके अलावा फ्रांस में आगामी मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की। हम इस समृद्ध आदान-प्रदान को गहराई से महत्व देते हैं और भारत-यूके संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। 

Birla worshiped at Swami Narayan Temple in London, got to know about the work of BAPS in Britain and Europe
मंदिर में संबोधन देते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। - फोटो : एक्स/@NeasdenTemple

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लंदन के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में 180 से अधिक भारतीय छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया, जिस दौरान ओम बिरला ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां के छात्र अपनी मानसिकता, विचार, नवाचार क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता से देश को नई ऊर्जा दे रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा छात्र हैं। युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और नवाचार क्षमता लगातार बढ़ रही है। जबकि दुनिया में युवा पीढ़ी की संख्या घट रही है, वहीं भारत में युवाओं की क्षमताएं बढ़ रही हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birla worshiped at Swami Narayan Temple in London, got to know about the work of BAPS in Britain and Europe
राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष। - फोटो : एक्स/ @ombirlakota

वहीं ओम बिरला ने शुक्रवार को ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने संसद के कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सोशल मीडिया के इस्तेमाल की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि भारत अगले साल 28वें सीएसपीओसी की मेजबानी करेगा।  

विज्ञापन
Birla worshiped at Swami Narayan Temple in London, got to know about the work of BAPS in Britain and Europe
लंदन में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते ओम बिरला। - फोटो : एक्स/ @ombirlakota

17 साल में पहली बार ब्रिटेन आए भारत के लोकसभा अध्यक्ष
ओम बिरला का ब्रिटेन दौरा 17 साल में पहली बार किसी भारतीय लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर है। इसको लेकर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की यात्रा हमारे लिए साल 2025 की विशेष शुरुआत है। 17 वर्षों में पहली बार भारत के लोकसभा अध्यक्ष ब्रिटेन की यात्रा पर आए हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल और लोकसभा के अध्यक्ष दोनों ही अपने दूसरे कार्यकाल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed