{"_id":"668db8039c8397b438016cb8","slug":"austrian-chancellor-karl-nehammer-welcomed-prime-minister-narendra-modi-with-a-hug-in-vienna-photos-2024-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: ऑस्ट्रियाई चांसलर ने मोदी के रात्रिभोज की मेजबानी की, गले मिले; पीएम बोले- और मजबूत होगी दोस्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Photos: ऑस्ट्रियाई चांसलर ने मोदी के रात्रिभोज की मेजबानी की, गले मिले; पीएम बोले- और मजबूत होगी दोस्ती
Wed, 10 Jul 2024 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी का गले लगाकर स्वागत करते ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर
- फोटो : एएनआई
रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। यहां वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों की एक गले लगे हुए तस्वीर भी सामने आई है। रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी के स्वागत की नेहमर ने ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर कीं। नेहमर के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है, आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर
- फोटो : एएनआई
ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने किया ये ट्वीट
ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ट्वीट किया, "वियना में आपका स्वागत है, पीएम नरेंद्र मोदी। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं!"

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर
- फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर नेहमर को ये दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "चांसलर कार्ल नेहमर वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और कार्ल नेहमर बातचीत करते हुए
- फोटो : एएनआई
गर्मजोशी से स्वागत करने पर नेहमर का किया धन्यवाद
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "चांसलर कार्ल नेहमर, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं कल भी हमारी चर्चा का इंतजार कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

ऑस्ट्रिया के वियना में भारतवंशी लोगों से मुलाकात करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
ऑस्ट्रिया पहुंचने पर भारतवंशी लोगों से मुलाकात करते पीएम मोदी
ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशी लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वहीं, पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे।