फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूस में मोदी: डिप्टी पीएम ने की अगवानी, पुतिन ने गोल्फ कार्ट ड्राइव कर घुमाया; चीन से ज्यादा भारत को तवज्जो

Tue, 09 Jul 2024 03:06 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Jul 2024 03:06 AM IST
सार

मांतुरोव का निजी तौर पर एयरपोर्ट तक पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत करना और फिर एक ही कार में पीएम मोदी के साथ उन्हें उनके होटल तक छोड़कर आना रूस की तरफ से भारत के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को लेकर एक स्पष्ट और मजबूत संदेश है।

विज्ञापन
Russia is giving big signals of welcoming Modi, giving importance to India more than China
मोदी और पुतिन - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मॉस्को के वानुकोवो-2 हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पुतिन प्रशासन के वरिष्ठतम अधिकारी फर्स्ट डिप्टी-पीएम डेनिस मांतुरोव पीएम की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे। इस स्वागत में भारत-रूस मजबूत संबंधों को लेकर चीन के लिए संकेत भी छिपा है। गत वर्ष जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के राजकीय दौरे पर आए थे, तो उनकी अगवानी इसी एयरपोर्ट पर जूनियर डिप्टी पीएम दिमित्री चेनीशको ने की थी।


मांतुरोव का निजी तौर पर एयरपोर्ट तक पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत करना और फिर एक ही कार में पीएम मोदी के साथ उन्हें उनके होटल तक छोड़कर आना रूस की तरफ से भारत के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को लेकर एक स्पष्ट और मजबूत संदेश है। राष्ट्रपति पुतिन के प्रशासन में मांतुरोव असल में पुतिन के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ और ताकतवर नेता हैं। मोदी की अगवानी में चीन के लिए संदेश भी है।
Russia is giving big signals of welcoming Modi, giving importance to India more than China
मोदी पुतिन - फोटो : पीटीआई

पुतिन ने पीएम मोदी के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन 
इसके बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को अपने आधिकारिक आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी के सोमवार शाम को नोवो-ओगारियोवो स्थित सरकारी आवास पर पहुंचने पर पुतिन ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की खास जुगलबंदी दिखी। एक ओर मोदी ने आमंत्रण के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया तो दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति ने पीएम के काम करने के जज्बे की तारीफ की। वहीं, रात्रिभोज के बाद पीएम मोदी और पुतिन की कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 

Russia is giving big signals of welcoming Modi, giving importance to India more than China
पुतिन ने पीएम को कराई गोल्फ कार्ट कार्ट की सैर। - फोटो : वीडियो ग्रैब/क्रैमलिन
पीएम मोदी को बैठाकर पुतिन ने खुद ड्राइव की गाड़ी
प्रधानमंत्री मोदी के रात्रिभोज के लिए सरकारी आवास पर पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति ने उनका जोरदार स्वागत किया। रात्रिभोज के बाद पुतिन ने पीएम मोदी को गोल्फ कार्ट में बैठाकर सरकारी आवास के आसपास सैर कराई। इस दौरान पुतिन ने खुद ही गोल्फ कार्ट ड्राइव की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia is giving big signals of welcoming Modi, giving importance to India more than China
नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई
मोदी बोले- ये दो दोस्तों की जुगलबंदी 
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की सोमवार रात पुतिन के घर हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की खास जुगलबंदी देखने को मिली। एक ओर मोदी ने आमंत्रण के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया तो दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति ने मोदी के काम करने की ऊर्जा की तारीफ की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, मित्र के घर आना हमेशा अच्छा होता है। आपने मुझे खाने और साथ में गप्पे मारने के लिए बुलाया। वहीं, पुतिन ने पीएम मोदी की ऊर्जा की सराहना की और कहा, एक नेता के रूप में वह भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। भारत की आर्थिक स्थिति की सराहना करते हुए पुतिन ने कहा, भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे और जनसंख्या के मोर्चे पर पहले स्थान पर है। रूसी राष्ट्रपति ने तीसरी बार सत्ता में आने के लिए मोदी को बधाई भी दी।
विज्ञापन
Russia is giving big signals of welcoming Modi, giving importance to India more than China
रूस में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा
बता दें कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रूसी यात्रा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए सोमवार को रूस पहुंचे हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा को व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ और संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed