फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lauren Sanche: कौन हैं लॉरेन सांचेज, जेफ बेजोस के साथ क्यों जुड़ रहा नाम? उद्योगपति ने अटकलों पर लगाया विराम

Sun, 22 Dec 2024 10:17 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 10:17 PM IST
सार

 Lauren Sanche:  ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस फिर शादी करने जा रहे हैं। बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos to marry Lauren Sanchez know all bout her
अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस की शादी को लेकर एक फिर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। कहा जा रहा है कि वे अपनी 55 साल की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। शादी कोलोराडो के एस्पेन में 28 दिसंबर को होनी है। डेली मेल और न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, विंटर थीम पर हो रही इस भव्य शादी में करीब 600 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपए) खर्च होंगे। हालांकि, जेफ बेजोस ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है।



Amazon founder Jeff Bezos to marry Lauren Sanchez know all bout her
लॉरेन सांचेज - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez
पत्रकार के तौर पर शुरू किया थी करियर
55 साल की लॉरेन सांचेज 9 दिसंबर, 1969 को अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में जन्मीं हैं। लॉरेन सांचेज को एक सफल पत्रकार, लाइसेंस प्राप्त पायलट और परोपकारी के तौर पर जाना है। सांचेज मीडिया, विमानन और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। लॉरेन ने लॉस एंजिल्स में डेस्क असिस्टेंट के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स में एंकर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्हें एमी के लिए भी नामांकन मिला। उन्हें 2005 में फॉक्स के हिट शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' की मूल होस्ट के रूप में चुना गया।

 
Amazon founder Jeff Bezos to marry Lauren Sanchez know all bout her
लॉरेन सांचेज - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez
पहली शादी से हैं दो बच्चे
2016 में सांचेज ने ब्लैक ऑप्स एविएशन की स्थापना की। जो पहली महिला-स्वामित्व वाली हवाई फिल्म और प्रोडक्शन कंपनी थी। बेजोस के साथ रिश्ते में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos to marry Lauren Sanchez know all bout her
लॉरेन सांचेज - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez
बेजोस की दूसरी शादी
जेफ और लॉरेन 2018 में रिश्ते में आए थे। वहीं जेफ बेजोस ने भी साल 2019 में अपनी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी स्कॉट की गिनती दुनिया की सबसे रईस महिलाओं में होती है। जेफ से तलाक के बाद मैकेंजी स्कॉट ने साइंस टीचर डैन ज्वेट से दूसरी शादी कर ली है। 
 
विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos to marry Lauren Sanchez know all bout her
लॉरेन सांचेज - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez
उद्योगपति के बयान के बाद सभी अटकलों पर विराम
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जेफ बेसोज ने शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच को शादी के वेन्यू के तौर पर चुना है। शादी से पहले एक महंगा सुशी रेस्तरां मात्सुहिसा बुक करने का भी दावा किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि शादी में प्रसिद्ध अरबपति  बिल गेट्स, हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो, जॉर्डन की रानी रानिया और क्रिस जेनर समेत कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अब उद्योगपति के बयान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

उन्होंने 'एक्स' के आधिकारिक हैंडल पर जवाब दिया कि यह पूरी बात पूरी तरह से झूठ है। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। पुरानी कहावत 'जो कुछ भी आप पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें' आज पहले से कहीं ज्यादा सच है। अब झूठ पूरी दुनिया में फैल सकता है। इससे पहले कि सच्चाई सामने न आ जाए। इसलिए सावधान रहें और कहकावे में न बनें। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मुद्दे को कवर करने वाले और फिर से रिपोर्ट करने वाले सभी आउटलेट्स इस मुद्दे पर कोई सुधार करते हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed