फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2017 वर्ल्ड प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट: ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
2017 world press photo contest
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

वर्ल्ड प्रेस फोटो 2017 कॉन्टेस्ट के विजेता की घोषणा कर दी गई है। 80,000 से ज्यादा तस्वीरों में से विजेता को चुना गया है। कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर तुर्की में रशिया के राजदूत की हत्या की है जिसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फोटो को एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर बुरहान यज़बिलिसी ने खींचा था। बुरहान ने यह तस्वीर 19 दिसंबर को अंकारा में हो रहे फोटो प्रदर्शनी के दौरान खींचा था। इस तस्वीर में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लो की हत्या के बाद हत्यारा नारे लगाते नजर आ रहा है।

ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

2017 world press photo contest
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

समसामयिक मुद्दे के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार(एकल) मिला है। इस तस्वीर को जोनाथन बैचमैन ने कैमरे में कैद किया था। यह तस्वीर 9 जुलाई 2016 की है। फोटो पुलिस के खिलाफ लुइसियाना में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ली गई है। इस फोटो में प्रदर्शन कर रही एक महिला को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने के लिए बढ़ते नजर आ रहे हैं। 

ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

2017 world press photo contest
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

समसामयिक मुद्दों के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (कहानी) मिला है। यह फोटो ऐम्बर ब्रैकेन द्वारा खींचा गई है। यह फोटो दाकोटा पाइपलाइन कैंप के पास से पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाते वक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

2017 world press photo contest
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

रोजमरा की जिंदगी की श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (एकल) दिया गया है। यह फोटो पौला बोर्न्सटीन द्वारी खींचा गई है। यह फोटो मार्च महीने में काबुल में हुए बम धमाके के बाद की है। फोटो में नजर आ रही बच्ची का नाम साबीरा है। इस बच्ची की बहन आफगानिस्तान में हुए बम धमाके में मारी गई थी। जबकि साबीरा धमाके में घायल हो गई।

विज्ञापन

ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

2017 world press photo contest
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें

रोजमरा की जिंदगी (कहानी) श्रेणी में इस तस्वीर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस तस्वीर को थामस मुनीता ने कैमरे में कैद किया है। तस्वीर 3 दिसंबर 2016 की है, जिसमें खड़े जवान क्युबा युथ लेबर आर्मी के है। जो फिदेल कास्त्रो की शव यात्रा का इंतजार कर रहे हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed