वर्ल्ड प्रेस फोटो 2017 कॉन्टेस्ट के विजेता की घोषणा कर दी गई है। 80,000 से ज्यादा तस्वीरों में से विजेता को चुना गया है। कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर तुर्की में रशिया के राजदूत की हत्या की है जिसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फोटो को एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर बुरहान यज़बिलिसी ने खींचा था। बुरहान ने यह तस्वीर 19 दिसंबर को अंकारा में हो रहे फोटो प्रदर्शनी के दौरान खींचा था। इस तस्वीर में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लो की हत्या के बाद हत्यारा नारे लगाते नजर आ रहा है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
2 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
समसामयिक मुद्दे के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार(एकल) मिला है। इस तस्वीर को जोनाथन बैचमैन ने कैमरे में कैद किया था। यह तस्वीर 9 जुलाई 2016 की है। फोटो पुलिस के खिलाफ लुइसियाना में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ली गई है। इस फोटो में प्रदर्शन कर रही एक महिला को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने के लिए बढ़ते नजर आ रहे हैं।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
3 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
समसामयिक मुद्दों के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (कहानी) मिला है। यह फोटो ऐम्बर ब्रैकेन द्वारा खींचा गई है। यह फोटो दाकोटा पाइपलाइन कैंप के पास से पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाते वक्त की है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
4 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
रोजमरा की जिंदगी की श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (एकल) दिया गया है। यह फोटो पौला बोर्न्सटीन द्वारी खींचा गई है। यह फोटो मार्च महीने में काबुल में हुए बम धमाके के बाद की है। फोटो में नजर आ रही बच्ची का नाम साबीरा है। इस बच्ची की बहन आफगानिस्तान में हुए बम धमाके में मारी गई थी। जबकि साबीरा धमाके में घायल हो गई।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
5 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
रोजमरा की जिंदगी (कहानी) श्रेणी में इस तस्वीर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस तस्वीर को थामस मुनीता ने कैमरे में कैद किया है। तस्वीर 3 दिसंबर 2016 की है, जिसमें खड़े जवान क्युबा युथ लेबर आर्मी के है। जो फिदेल कास्त्रो की शव यात्रा का इंतजार कर रहे हैं ।