फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ धाम में बर्फबारी: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु उत्साहित

Thu, 29 Oct 2026 11:08 AM IST
Renu Saklani गंगा थपलियाल संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
गंगा थपलियाल संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा केदार की नगरी का नजारा मनमोहक हो गया। वहीं, जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिला। 

विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath cold wave rain in lower areas 18.53 lakh pilgrims visit shrine Uttarakhand weather
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ धाम में आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। 



वहीं, जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। जिला मुख्यालय समेत उखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। धाम में मौसम के इस बदले रूप के बीच बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही जारी है।

गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया है। सफेद बर्फ से ढके धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।

 

Trending Videos
Snowfall in Kedarnath cold wave rain in lower areas 18.53 lakh pilgrims visit shrine Uttarakhand weather
धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को धाम में 8,376 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।


ये भी पढ़ें.,..उत्तराखंड: अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, एक नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि

Snowfall in Kedarnath cold wave rain in lower areas 18.53 lakh pilgrims visit shrine Uttarakhand weather
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 18,53,032 हो गई है। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath cold wave rain in lower areas 18.53 lakh pilgrims visit shrine Uttarakhand weather
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।

 

विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath cold wave rain in lower areas 18.53 lakh pilgrims visit shrine Uttarakhand weather
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह से हो रही बारिश के चलते शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश और ठंड के चलते कई लोग होटलों में ही समय बिता रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed